scorecardresearch
 
Advertisement

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा अमरिंदर ने बदला स्टेटस, नए अध्यक्ष की तलाश तेज

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा अमरिंदर ने बदला स्टेटस, नए अध्यक्ष की तलाश तेज

पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. कांग्रेस पार्टी के भीतर अचानक हलचल काफी तेज हो गई है. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बदलने की चर्चाओं के बीच, वर्तमान अध्यक्ष राजा अमरिंदर सिंह बडिंग ने सोशल मीडिया पर अपना स्टेटस बदल दिया है. उन्होंने अपने प्रोफाइल में कांग्रेस अध्यक्ष की जगह अब 'पूर्व अध्यक्ष' लिख दिया है. इस कदम के बाद पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष की तलाश काफी तेज हो गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नए अध्यक्ष की इस रेस में विजय इदर सिंगला का नाम सबसे आगे चल रहा है. उनके बाद दूसरे विकल्प के रूप में परगट सिंह का नाम भी चर्चा में बना हुआ है. गौरतलब है कि राजा अमरिंदर सिंह बडिंग ने साल 2022 में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था. लेकिन अब चुनाव से ठीक पहले उनका स्टेटस बदलना कई बड़े राजनीतिक संकेत दे रहा है.

Advertisement
Advertisement