उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है और इस बार असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) भी एक बड़ा फैक्टर बनकर उभर रही है. ओवैसी काफी समय से विपक्षी दलों के 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन में शामिल होने का प्रयास कर रहे थे. लेकिन वहां से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया न मिलने के बाद अब उन्होंने गठबंधन को 2 अक्टूबर तक का अंतिम समय दिया है.