scorecardresearch
 
Advertisement

पंजाब सरकार को बड़ा झटका, CMP में भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी CBI जांच

पंजाब सरकार को बड़ा झटका, CMP में भ्रष्टाचार के आरोपों की होगी CBI जांच

पंजाब में आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार को एक बहुत बड़ा झटका लगा है. पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) और कुछ निजी व्यक्तियों के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों की सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं. यह पूरा मामला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा पंजाब पुलिस को लिखे गए पत्रों के बाद सामने आया. ईडी ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को तीन अलग-अलग पत्र लिखकर यह जानकारी दी थी कि राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग, सीएलयू (चेंज ऑफ लैंड यूज), और आर्म्स लाइसेंस जारी करने जैसे मामलों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है.

Advertisement
Advertisement