भारतीय जनता पार्टी ने साल 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपनी कमर कस ली है. इसी कड़ी में पार्टी आज से राज्य में 'नशा मुक्त पंजाब यात्रा' की शुरुआत करने जा रही है. इस यात्रा के जरिए बीजेपी सूबे की भगवंत मान सरकार को नशे के मुद्दे पर घेरने की तैयारी में है. यह मेगा यात्रा पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेगी.