भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में नशे की समस्या के खिलाफ एक बड़ा अभियान छेड़ने का फैसला किया है. बीजेपी के नेता नितिन नवीन पठानकोट से नशामुक्त पंजाब यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं. 'आप' नेता मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि 2007 से 2017 के बीच अकाली दल और बीजेपी गठबंधन की सरकार के दौरान ही पंजाब में नशे का कारोबार फला-फूला.