पंजाब के अमृतसर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर स्थानीय लोगों से चर्चा की गई. अमृतसर नॉर्थ को राजनीति के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि कहा जाता है कि यहाँ से जीतने वाली पार्टी ही राज्य में सरकार बनाती है. अमृतसर के कंपनी बाग में एकत्र हुए लोगों ने पंजाब की मौजूदा स्थिति, कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, और नशे की समस्या पर अपने विचार रखे. बातचीत के दौरान कई लोगों ने कहा कि राज्य में सबसे पहले नशे का कारोबार पूरी तरह बंद होना चाहिए. युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलने चाहिए ताकि उन्हें पढ़ाई के बाद विदेश जाने पर मजबूर न होना पड़े. कुछ लोगों का मानना था कि मुफ्त की योजनाओं के बजाय नौकरियों और बुनियादी विकास पर ध्यान देना चाहिए.