scorecardresearch
 
Advertisement

देहरादून में गरजे अमित शाह, कहा- 'राहुल गांधी की यात्रा वोट बचाओ नहीं घुसपैठिया बचाओ है'

देहरादून में गरजे अमित शाह, कहा- 'राहुल गांधी की यात्रा वोट बचाओ नहीं घुसपैठिया बचाओ है'

उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. अमित शाह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की यात्रा वास्तव में वोट बचाओ नहीं, बल्कि घुसपैठिया बचाओ यात्रा है. उन्होंने कहा कि जब भी देश में अवैध घुसपैठियों पर कोई कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाती है, तो राहुल गांधी को उनकी फिक्र सताने लगती है. अमित शाह ने देवभूमि उत्तराखंड की जनता से सीधा संवाद करते हुए सवाल उठाया कि क्या देश और राज्य की मतदाता सूची को घुसपैठियों से मुक्त नहीं कराया जाना चाहिए.

Advertisement
Advertisement