scorecardresearch
 
Advertisement

अयोध्या में अखिलेश ने उठाया त्रिशूल तो BJP ने घेरा, राम मंदिर ना जाने पर उठाए सवाल

अयोध्या में अखिलेश ने उठाया त्रिशूल तो BJP ने घेरा, राम मंदिर ना जाने पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश की सियासत में अयोध्या का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हाल ही में अयोध्या के दौरे पर पहुंचे थे. हालांकि, इस दौरे के दौरान वे राम मंदिर के दर्शन करने नहीं गए, जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उन पर तीखा हमला बोला है. बीजेपी नेताओं ने अखिलेश यादव को 'बहुरूपिया' करार दिया है. अयोध्या दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने श्रीमद भागवत कथा के मंच पर त्रिशूल और सुदर्शन चक्र धारण किया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

Advertisement
Advertisement