scorecardresearch
 

'उर्दू जहां बोली जाती है वहां जाओ, यहां बांग्ला चलेगी', बंगाल में CM योगी का TMC पर वार

पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली के दौरान योगी आदित्यनाथ ने तृणमूल कांग्रेस पर तुष्टिकरण और खराब कानून-व्यवस्था के आरोप लगाए. बंगाल के लोगों से राज्य में विकास और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'डबल इंजन' वाली बीजेपी सरकार बनाने की अपील की.

Advertisement
X
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बंगाल की चुनावी रैली में लोगों से राज्य में बीजेपी की 'डबल इंजन' वाली सरकार बनाने की अपील की. (Photo: PTI)
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बंगाल की चुनावी रैली में लोगों से राज्य में बीजेपी की 'डबल इंजन' वाली सरकार बनाने की अपील की. (Photo: PTI)

पश्चिम बंगाल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तृणमूल कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया. उन्होंने लोगों से राज्य में एक 'डबल इंजन' वाली बीजेपी सरकार बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ही वास्तव में सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करेगी. उन्होंने कहा कि जो कहते हैं कि बंगाल में उर्दू बोली जाएगी, उनसे कह दो- उर्दू जहां बोली जाती वहां जाएं, बंगाल में बांग्ला ही बोली जाएगी.

दरअसल, योगी आदित्यनाथ का यह बयान कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के उस वायरल वीडियो के संबंध में था, जिसमें वह कहते सुने गए कि एक दिन बंगाल की आधी आबादी उर्दू बोलेगी. हकीम का यह कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो है, जिसमें वे कह रहे हैं, 'इंशाल्लाह, बंगाल में एक दिन ऐसा आएगा जब आधी आबादी उर्दू बोलेगी.' हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया था.

योगी आदित्यनाथ ने टीएमसीपर आरोप लगाया कि वह बांग्ला भाषा समाप्त करना चाहती है, बंगाल को समाप्त करना चाहती है. उन्होंने लोगों से अपील की कि इस साजिश को सफल नहीं होने देना है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिम बंगाल स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस जैसे महान व्यक्तियों की जन्मभूमि है, लेकिन वर्तमान सरकार इन महान विभूतियों का सम्मान नहीं करती, जिस कारण राज्य की हिंदू पहचान खतरे में है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल अब गुंडागर्दी का केंद्र बन गया है, जैसा कि उत्तर प्रदेश में 2017 के पहले था.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'चाय में मिलाएंगे नींद की दवाई और चुरा लेंगे वोट', बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का BJP पर बड़ा आरोप

योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि जब से उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, वहां न तो दंगे हुए हैं और न ही कर्फ्यू लगा है. इसके अलावा, माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसी एक समुदाय का तुष्टिकरण नहीं किया जाता, बल्कि सभी के लिए समान न्याय सुनिश्चित किया जाता है, जहां हर कोई सुरक्षित महसूस कर सकता है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में सत्ता में आती है, तो वह अत्याचार, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाओं पर रोक लगाएगी. ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए, उन्होंने आरोप लगाया कि वह बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचारों पर चुप हैं क्योंकि उन्हें अपने वोट बैंक की चिंता है. सीएम योगी ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में घुसपैठ के कारण पश्चिम बंगाल की जनसांख्यिकी में बदलाव आया है.

यह भी पढ़ें: 7 दिन, 500 मीटिंग्स और रोज TMC से सवाल... बंगाल के लिए BJP का मेगा चुनावी प्लान तैयार, पहले चरण के लिए कसी कमर

Advertisement

उन्होंने किसानों के मुद्दे पर भी राज्य सरकार की आलोचना की और कहा कि पश्चिम बंगाल के किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत और पीएम आवास योजना का लाभ लाखों लोगों को मिला है, लेकिन पश्चिम बंगाल में स्थिति चिंताजनक है. उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी. पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा, मतगणना 4 मई को होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement