scorecardresearch
 

तमिलनाडु में पावर शेयरिंग पर घमासान, मणिकम टैगोर पर भड़के TNCC प्रमुख, खड़गे से की मुलाकात

तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के प्रमुख के. सेल्वापेरुन्थागाई ने पार्टी सांसद मणिकम टैगोर के DMK के साथ सत्ता साझेदारी पर दिए बयान की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि कोई भी AICC नेताओं से बड़ा नहीं है और राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे सहित पार्टी नेतृत्व ने सार्वजनिक मंचों पर गठबंधन पर चर्चा न करने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement
X
सेल्वापेरुन्थागई के मुताबिक टैगोर को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए. (Photo: ITG)
सेल्वापेरुन्थागई के मुताबिक टैगोर को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए. (Photo: ITG)

तमिलनाडु में पावर शेयरिंग को लेकर सियासत गरमाई हुई है. TNCC (तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी) प्रमुख के. सेल्वापेरुन्थागाई ने सोमवार को पार्टी सांसद मणिकम टैगोर के हालिया बयान की आलोचना की. टैगोर ने अपने बयान में DMK के साथ सत्ता साझा करने को लेकर अपने विचार बताए थे. 

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मणिकम टैगोर के बयान पर सेल्वापेरुन्थागाई ने कहा कि कोई भी AICC नेताओं से बड़ा नहीं है. सेल्वापेरुन्थागाई ने बताया कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के सदस्यों को सार्वजनिक तौर पर इस तरह की राय देने से मना किया है. 

मदुरै में सत्ताधारी डीएमके के साथ सत्ता में हिस्सेदारी की मांग को लेकर मणिकम टैगोर की बैठक हुई थी. 15 फरवरी को इस बारे में जब सेल्वापेरुन्थागाई से पत्रकारों ने उनकी राय पूछी, तो उन्होंने कहा, 'मुझे इसके बारे में जानकारी नहीं है.'

राहुल गांधी और खड़गे ने दिए खास निर्देश

सेल्वापेरुन्थागाई ने कहा, 'TNCC के अध्यक्ष के रूप में मैं एआईसीसी के निर्देशों का सख्ती से पालन करता हूं. हमें सार्वजनिक मंचों पर गठबंधन के बारे में बात न करने के लिए कहा गया है. हमारे नेताओं: राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और के.सी. वेणुगोपाल ने हमें सार्वजनिक रूप से राय जाहिर न करने के लिए कहा है. मुझे नहीं पता कि कांग्रेस में इन नेताओं से बड़ा कोई है या नहीं.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु चुनाव से पहले इंडिया टुडे राउंडटेबल... CM स्टालिन, कनिमोझी से पलानीस्वामी तक होंगे शामिल

खड़गे के साथ सेल्वापेरुन्थागाई की बैठक

TNCC प्रमुख ने आगे कहा कि किसी को भी अपने विचार नहीं बोलने चाहिए. एआईसीसी नेतृत्व ने यही कहा है और यही उनका विचार भी है. सोमवार को तमिलनाडु कांग्रेस प्रमुख सेल्वापेरुन्थगई और एआईसीसी (AICC) प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच बैठक भी हुई है. जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई है.

टैगोर के खिलाफ कार्रवाई करेगी कांग्रेस?

टैगोर के खिलाफ कार्रवाई करने के सवाल पर सेल्वापेरुन्थागाई ने कहा था, 'मुझे पार्टी आलाकमान ने इस पर और मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए बुलाया है. लोकतंत्र के खिलाफ जाना और आलाकमान के निर्देशों की अवहेलना करना गलत है.'

बता दें कि डीएमके 22 फरवरी को गठबंधन दलों के साथ सीट-बंटवारे पर बातचीत करने वाली है. इससे पहले कांग्रेस नेता भी डीएमके के खिलाफ सार्वजनिक रूप से बोलते नजर आ रहे हैं. अपनी पार्टी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं के हाल ही में दिए जा रहे बयानों से DMK नेता भी नाराज हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement