scorecardresearch
 

EC ने तेज की केरल विधानसभा चुनाव की तैयारियां, तारीखों का ऐलान जल्द

केरल विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय दौरा शनिवार को कोच्चि में संपन्न हो गया. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मलयालम में अपना परिचय देते हुए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का भरोसा दिया. राज्य में नई सरकार चुनने के लिए तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं.

Advertisement
X
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार. (File Photo: ITG)
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार. (File Photo: ITG)

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए दो दिवसीय दौरे खत्म हो गया है. इस मौके पर सीईसी ने कोच्चि में प्रेस वार्ता भी की, जहां उन्होंने मलयालम में धारा प्रवाह बोलते हुए अपना परिचय दिया. उन्होंने बताया कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं.

कोच्चि में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने कहा, पिछले दो दिनों में उन्होंने राजनीतिक दलों, डीजीपी, मुख्य सचिव, जिला मजिस्ट्रेट, एसपी, वोटर आइकन, युवा मतदाताओं समेत विभिन्न हितधारकों से मुलाकात की.

'अंतिम चरण में है तैयारी'

सीईसी ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विनीत जोशी ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. 

आयोग चुनाव को एक उत्सव की तरह मनाना चाहता है जो मतदाताओं के मन में खुशनुमा यादगार बन जाए.

ज्यादातर दल की SIR की सराहना

सीईसी ज्ञानेश कुमार ने कहा कि राज्य में सभी बीएलओ, ईआरओ, एईआरओ, सीईओ और राजनीतिक दलों और मतदाताओं के सहयोग से मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण पारदर्शी तरीके से पूरा कर लिया गया है. अधिकांश राजनीतिक दलों ने इस प्रक्रिया की सराहना की है.

Advertisement

मई में खत्म होगा विधानसभा का कार्यकाल

राज्य की 140 सदस्यीय विधानसभा में 124 सामान्य, 14 अनुसूचित जाति और दो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटें हैं. राज्य की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को पूरा हो रहा है. नई विधानसभा के लिए अपडेट मतदाता सूची के मुताबिक दो करोड़ 69 लाख 53 हजार 644 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अगले पांच वर्षों के लिए नई सरकार चुनेंगे.

केरल विधानसभा चुनाव अप्रैल 2026 में होने की संभावना है. हालांकि, आधिकारिक अधिसूचना और कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है. ईसीआई का ये दौरा चुनावी तैयारियों की अंतिम समीक्षा का हिस्सा था. आयोग ने सुरक्षा, बुनियादी ढांचे, मॉडल पोलिंग स्टेशन और वोटर जागरूकता पर भी फोकस किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement