scorecardresearch
 

केरल चुनाव: आज त्रिशूर जाएंगे PM मोदी, BJP की महिला उम्मीदवारों के लिए करेंगे प्रचार

केरल चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी और एनडीए के समर्थन में प्रचार तेज कर दिया है. पीएम मोदी 29 मार्च को त्रिशूर का दौरा करेंगे और बीजेपी की महिला उम्मीदवार पद्मजा और शोभा सुरेंद्रन के लिए प्रचार करेंगे. इसके बाद वो असम बीजेपी कार्यकर्ताओं से वर्चुअली जुड़ेंगे.

Advertisement
X
पीएम मोदी 29 मार्च को त्रिशूर जाएंगे. (Photo: ITG)
पीएम मोदी 29 मार्च को त्रिशूर जाएंगे. (Photo: ITG)

केरल में विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है. राज्य में 9 मई को वोटिंग होनी है, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी और एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है. प्रधानमंत्री 29 मार्च को केरल के त्रिशूर का दौरा करेंगे.

चुनावी प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच रहे हैं. इस दौरे पर सबकी नजरें बीजेपी की दो प्रमुख महिला उम्मीदवारों पर टिकी हैं, जिनके लिए पीएम खुद प्रचार करेंगे.

इसके अगले ही दिन, यानी 30 मार्च को पीएम मोदी असम और पुडुचेरी के कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअली भी जुड़ेंगे. बता दें कि असम में भी 9 अप्रैल को ही मतदान होना है.

बीजेपी की महिला उम्मीदवार पद्मजा केरल के दिग्गज कांग्रेसी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत के. करुणाकरण की बेटी हैं. करुणाकरण इंदिरा गांधी के बेहद करीबी माने जाते थे और पद्मजा भी पहले कांग्रेस में थीं. लेकिन इस बार वो बीजेपी से चुनावी मैदान में हैं, जहां उनका मुकाबले अपने ही भाई के. मुरलीधरन से है जो कांग्रेस के टिकट पर वट्टियूरकावु सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

पीएम मोदी पलक्काड से बीजेपी उम्मीदवार शोभा सुरेंद्रन के पक्ष में भी प्रचार करेंगे.

Advertisement

'मेरा बूथ, सबसे मजबूत'

केरल के दौरे के बाद, पीएम मोदी 30 मार्च को असम और पुडुचेरी के एनडीए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे. ये बातचीत 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' पहल के तहत वर्चुअली होगी. चुनावों से ठीक पहले पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे और उनसे उनके अनुभवों और जमीनी चुनौतियों पर चर्चा करेंगे.

यह भी पढ़ें: केरल चुनाव: BJP नेता चंद्रशेखर ने घोषित की ₹93 करोड़ की संपत्ति, 107 करोड़ का है कर्ज

केरल में पीएम मोदी का दौरा इस ओर इशारा कर रहा है कि बीजेपी इस बार दक्षिण भारत में अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. पार्टी का त्रिशूर और पालक्काड जैसी सीटों पर पूरा फोकस है. इसके साथ ही असम में भी अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए भी बीजेपी जमकर तैयारी कर रही है.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement