scorecardresearch
 

Himanta Biswa Sarma Election Result 2026 LIVE: जलुकबारी में हिमंत विश्व शर्मा की टक्कर में विदिशा नियोग, आने लगे रुझान

Himanta Biswa Sarma Vidhan Sabha Chunav Result LIVE Updates: असम की हाई-प्रोफाइल जलुकबारी सीट पर सबकी नजरें टिकी हैं, जहां से मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा खुद मैदान में हैं. वोटों की गिनती शुरु हो चुकी है और शाम तक नतीजे साफ होने की उम्मीद है. गुवाहाटी की इस अहम सीट पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है.

Advertisement
X
 जलुकबाड़ी सीट से हिमंत बिस्वा सरमा का रिजल्ट 2026 (Photo: itg)
जलुकबाड़ी सीट से हिमंत बिस्वा सरमा का रिजल्ट 2026 (Photo: itg)

असम विधानसभा चुनाव के रिजल्ट 4 मई को यानी आज आएंगे. ठीक 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और शाम तक तस्वीर साफ हो जाने की संभावना है. यहां हम आपको जलुकबारी विधानसभा सीट पर स्थिति के बारे में बताने जा रहे हैं.

असम की जलुकबारी विधानसभा सीट की गिनती हाई प्रोफाइल सीटों में होती है. यहां से खुद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा चुनाव लड़ते हैं. सरमा 2001 से लगातार जलुकबारी विधानसभा सीट से विधायक हैं. वह 2002 से 2014 तक कांग्रेस में रहते हुए कृषि, योजना एवं विकास, वित्त, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि के मंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं. इसके बाद वह भाजपा में शामिल हुए और फिर पहले मंत्री और फिर साल 2021 में मुख्यमंत्री बने. इस बार फिर से वह भाजपा के उम्मीदवार हैं, जबकि कांग्रेस ने विदिशा नियोग को चुनावी मैदान में उतारा है.

LIVE Updates

हिमंता बिस्वा सरमा की सीट जालुकबारी का क्या है हाल,  हर अहम अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें 

8.10 AM: सभी काउंटिंग सेंटर पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है और रुझान आने लगे हैं.

Advertisement

7.30 AM-असम में काउंटिंग से पहले सभी मतगणना केंद्रों और स्ट्रांगरूम की सुरक्षा बेहद कड़ी की गई है. सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 25 कंपनियां तैनात की गई हैं. जिलों में राज्य सशस्त्र पुलिस की 93 कंपनियां तैनात की गई हैं.

6.40 AM-पिछले विधानसभा चुनावों की बात की जाए तो जलुकबारी सीट पर 88.06 कुल प्रतिशत वोटिंग हुई थी. इस बार मतदान का प्रतिशत 81.68 रहा है. 

यह सीट गुवाहाटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है. यह क्षेत्र अपने शैक्षणिक संस्थानों और NH-27 के जरिए से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए पहचाना जाता है. इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा है, लेकिन हिमंत बिस्वा सरमा के भाजपा में शामिल होने के बाद से भगवा पार्टी जीतती आई है. सबसे पहले, 1967 में इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की. 1972 में कांग्रेस उम्मीदवार रेबती दास को जीत मिली, जिसके बाद 1978 में जनता पार्टी कैंडिडेट जीते. 1983 में फिर जीत कांग्रेस कैंडिडेट की हुई. 1991 में नातून असम गण परिषद और फिर 1996 में असम गण परिषद उम्मीदवार की जीत हुई. 2001 से इस सीट से वर्तमान सीएम हिमंत बिस्वा सरमा जीतते रहे हैं.

असम विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें

Advertisement

2001, 2006, 2011 में वे कांग्रेस के टिकट पर जीते, लेकिन फिर 2014 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और फिर 2015 में भाजपा में शामिल हो गए. 2016 में हिमंत ने फिर से चुनाव लड़ा और जीते. इसके बाद 2021 में भी उन्हें जीत मिली है. पिछले विधानसभा चुनाव में हिमंत को 77 फीसदी वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार रामेन चंद्र बोरठाकुर को 17 फीसदी वोटर्स का समर्थन मिला था. वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार हेमंत कुमार को महज पांच हजार के करीब वोट से ही संतोष करना पड़ा था.

असम रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners

जलुकबारी गुवाहाटी के उत्तर-पश्चिम हिस्से में, ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित एक महत्वपूर्ण इलाका है. यह शहर के पश्चिमी प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है. यह क्षेत्र शिक्षा का प्रमुख केंद्र भी है, जहां से करीब 2 किलोमीटर की दूरी पर गुवाहाटी विश्वविद्यालय और असम इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे प्रमुख संस्थान मौजूद हैं. इसके अलावा आसपास कई अन्य कॉलेज और शोध संस्थान भी हैं, जो बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षाविदों को आकर्षित करते हैं.

यहां रिहायशी इलाकों, व्यावसायिक स्थानों और आसपास की बस्तियों का मिश्रित स्वरूप देखने को मिलता है. तेजी से बढ़ते शहरीकरण के चलते यह क्षेत्र अब अर्ध-शहरी से पूरी तरह शहरी रूप में विकसित हो रहा है, जहां अपार्टमेंट, बाजार और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार लगातार जारी है.

Advertisement


 
 
 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement