पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद आज, 29 अप्रैल 2026 को शाम 5 बजे एग्जिट पोल के नतीजे सामने आएंगे. पांचों चुनावी राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान के बाद अब सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी हैं. बता दें कि एग्जिट पोल मतदान के तुरंत बाद किए जाने वाले सर्वेक्षण होते हैं, जिनमें मतदाताओं से पूछा जाता है कि उन्होंने किसे वोट दिया और सर्वे एजेंसियां इसी आधार पर संभावित नतीजों का अनुमान लगाती हैं.
Aajtak पर एग्जिट पोल को लेकर स्पेशल लाइव कवरेज शाम पांच बजे से शुरू होगी. एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी के अनुमानित चुनाव नतीजे दिखाए जाएंगे. हालांकि, चुनाव आयोग (EC) द्वारा वोटों की गिनती 4 मई को होगी.
पांचों चुनावी राज्यों में कितनी सीटें?
पश्चिम बंगाल (294 सीटें): बहुमत के लिए 148 सीटें
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 एग्जिट पोल के आंकड़े यहां चेक करें
असम (126 सीटें): बहुमत के लिए 64 सीटें चाहिए
असम विधानसभा चुनाव 2026 एग्जिट पोल के आंकड़े यहां चेक करें
केरल (140 सीटें): बहुमत के लिए 71 सीटें
केरल विधानसभा चुनाव 2026 एग्जिट पोल के आंकड़े यहां चेक करें
पुडुचेरी (30 सीटें): छोटा राज्य, लेकिन महत्वपूर्ण
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 एग्जिट पोल के आंकड़े यहां चेक करें
तमिलनाडु (234 सीटें): बहुमत के लिए 118 सीटें
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 एग्जिट पोल के आंकड़े यहां चेक करें
एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल (Exit Poll) देश का सबसे भरोसेमंद है. जिसमें अलग-अलग राज्यों में हुए चुनावों के एग्जिट पोल के सबसे सटीक आंकड़े दिखाए जाएंगे. साथ ही एग्जिट पोल के आंकड़ों पर राजनीतिक विश्लेषक और अलग-अलग दलों के नेता भी अपनी राय देंगे. एग्जिट पोल के नतीजे देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता होती है. ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि घर बैठे सबसे सटीक एग्जिट पोल के नतीजे कब और कहां देख सकते हैं.
एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल से जुड़ा हर अपडेट आप aajtak.in पर पढ़ सकते हैं. आजतक के यूट्यूब चैनल पर आप एग्जिट पोल की लाइव करवेज देख सकते हैं. आजतक लाइव टीवी पर भी एग्जिट पोल का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है.
बता दें कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच रोचक मुकाबला है. ममता बनर्जी 3 बार से पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री हैं. वहीं, तमिलनाडु में MK स्टालिन की DMK वाली गठबंधन और AIADMK (BJP के साथ) के बीच कांटे की टक्कर है.
केरल में बारी-बारी से सरकार बदलने का इतिहास है. इस बार LDF (वामपंथी, पिनारायी विजयन) और UDF (कांग्रेस वाली) के बीच बहुत करीबी लड़ाई है. 4 मई को साफ होगा कि इन पांच राज्यों में किसकी सरकार बनेगी.