scorecardresearch
 

असम दौरे से शुरू हुई चुनाव आयोग की समीक्षा, मतदान के तारीखों की घोषणा जल्द

इस साल असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुदुच्चेरी में विधानसभा चुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने असम का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया है. सूत्रों के मुताबिक, मार्च के मध्य में चुनावी तारीखों की घोषणा हो सकती है और अप्रैल-मई में मतदान कराए जा सकते हैं.

Advertisement
X
चुनाव आयोग सभी 5 चुनावी राज्यों का दौरा करेगा. (Photo: ITG)
चुनाव आयोग सभी 5 चुनावी राज्यों का दौरा करेगा. (Photo: ITG)

देश के कई राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. असम, पश्चिम बंगाल, केरल से लेकर गुजरात तक में चुनाव होने हैं. इससे पहले चुनाव आयोग विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने असम दौरे पर पहुंचा. असम के बाद चुनाव आयोग बाकी चुनावी राज्यों का भी जायजा लेगा.

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव अप्रैल मध्य से मई के पहले हफ्ते के बीच होंगे. अलग-अलग राज्यों में मतदान एक से तीन चरणों में आयोजित किया जा सकता है. इसके लिए चुनावी कार्यक्रम की घोषणा मार्च के मध्य में होने की संभावना है.

पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों को समाप्त हो रहा है. पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को खत्म होगा. जबकि पश्चिम बंगाल का 7 मई, तमिलनाडु का 10 मई, असम का 20 मई और केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को पूरा हो रहा है.

यह भी पढ़ें: असम चुनाव में पहचान और विकास पर रहेगा फोकस: हिमंत बिस्वा सरमा

अप्रैल में चुनाव और मई में हो सकती है मतगणना

चुनाव आयोग के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार, विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा मार्च के मध्य में हो सकती है, जबकि मतदान अप्रैल में अलग-अलग तारीखों पर आयोजित हो सकते हैं. मतगणना मई के शुरुआती दिनों यानी पहले हफ्ते में होने की संभावना है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement