scorecardresearch
 

मियां-बीबी मैटर में उलझा असम चुनाव, गोगोई बनाम हिमंता की लड़ाई पत्नियों पर आई

असम विधानसभा चुनाव वोटिंग से ठीक पहले सियासी माहौल गर्म हो गया है. अब असम की चुनावी लड़ाई पत्नियों तक पहुंच गई. हिमंत सरमा अभी तक गौरव गोगोई को उनकी पत्नी के नाम पर घेर रहे थे तो कांग्रेस ने हिमंत सरमा की पत्नी के पासपोर्ट को लेकर सियासी माहौल बढ़ा दिया है.

Advertisement
X
असम की चुनावी लड़ाई कैसे पत्नियों पर आई (Photo-ITG)
असम की चुनावी लड़ाई कैसे पत्नियों पर आई (Photo-ITG)

असम का विधानसभा चुनाव अब अपने आखिरी दौर में पहुंच गया है तो सियासी जंग भी तेज हो गई है. बीजेपी हिमंत सरमा के चेहरे पर चुनावी मैदान में उतरी है और सत्ता की हैट्रिक लगाना चाहती, वहीं, कांग्रेस गौरव गोगोई के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है और 15 साल के सियासी वनवास को खत्म करना चाहती है.  वोटिंग से ठीक पहले असम का चुनाव मिया-बीबी के मैटर में उलझ गया है.

हिमंत बिस्वा सरमा शुरू से गौरव गोगोई की पत्नि के बहाने कांग्रेस पर निशाना साधते रहे हैं, लेकिन अब वैसा ही सियासी दांव कांग्रेस ने हिमंत के खिलाफ पर चल दिया है. इस तरह असम में गौगोई बनाम हिमंत की लड़ाई उनकी पत्नियों तक पहुंच गई है. 

असम वोटिंग से ठीक पहले कांग्रेस ने हिमंत बिस्वा सरमा को घेरने के लिए बड़ा दांव चला है. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी पर तीन देशों के पासपोर्ट होने का गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें दो इस्लाम भी हैं. 

कांग्रेस ने कहा कि सरमा की पत्नी रिनिकी भुंइया सरमा के पास संयुक्त अरब अमीरात(यूएई), एंटीगुआ-बारबुडा और मिस्र के तीन पासपोर्ट हैं. इस पर हिमंत ने कहा कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे, क्योंकि झूठे आरोप हैं. अब यह मामला सियासी रंग ले चुका है.

Advertisement

असम का चुनाव कैसे पत्नियों पर आया
असम का चुनाव शुरू से ही राजनीति से ज्यादा व्यक्तिगत रूप सियासी अखाड़ा बना हुआ. हिमंता बिस्वा सरमा शुरू से गौरव गोगोई की पत्नि एलिजाबेथ कोलबोर्न के पाकिस्तान के साथ कनेक्शन के आरोप लगाते रहे हैं. पाकिस्तान के लिए जसूसी का भी आरोप लगाया था. इसके लिए हिमंत सरमा ने भारत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां इकट्ठा कर पाकिस्तानी नागरिक को रिपोर्ट करने की बात कहते रहे हैं. 

असम सरकार ने इस मामले को राष्ट्रीय गंभीरता का मामला बताते हुए इसे गृहमंत्रालय को सौंपने का फैसला किया है. इस तरह लगातार गौरव गोगोई को सियासी कठघरे में हिमंत सरमा करते रहे हैं, लेकिन अब कांग्रेस ने हिमंत के पत्नी को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि सरमा की पत्नी के पास तीन देशों को पासपोर्ट हैं और दुबई में दो संपत्तियां हैं. 

पवन खेड़ा ने कहा कि विदेश में कई लोगों के पास संपत्तियां होती हैं, लेकिन जब पति या पत्नी में से कोई चुनाव लड़ता है तो उसके लिए इन संपत्तियों का खुलासा हलफनामे में करना अनिवार्य होता है. फिर भी, हिमंत विश्व शर्मा के हलफनामे में दुबई की इन दो संपत्तियों का कोई जिक्र नहीं है. बीजेपी के नेता हिमंत सरमा ने कहा कि पवन खेड़ा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे, जिन्होंने उनकी पत्नी पर झूठे आरोप लगा हैं. 

Advertisement

कांग्रेस और बीजेपी में शह-मात का खेल
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा से जुड़े चौंकाने वाले आरोप सामने आए हैं.एक से ज़्यादा पासपोर्ट रखना और अपनी संपत्तियों का ब्यौरा न देना एक गंभीर और आपराधिक मामला है. उन्होंने असम से अपने विदेशों में स्थित बैंक खातों में कितना पैसा भेजा है? इस मामले में और ज़्यादा जांच की ज़रूरत है. हिमंत बिस्वा सरमा असम राज्य और भारत के लिए शर्मिंदगी का सबब बन गए हैं. 

हिमंत बिस्वा सरमा पर पवन खेड़ा के लगाए गंभीर आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हिमंत सरमा देश के सबसे भ्रष्ट और सबसे सांप्रदायिक मुख्यमंत्री हैं.हिमंत सरमा ने असम की जनता को धोखा दिया है और गुमराह किया है. इसका सबूत जनता के सामने है.असम की जनता उनके भ्रष्टाचार को कभी माफ़ नहीं करेगी, सज़ा तय है. इस तरह से कांग्रेस ने हिमंत सरमा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया, जिसके जवाब में बीजेपी को भी उतना पड़ा है. 

हिमंत बिस्वा सरमा ने सारे आरोप बेबुनियाद है. ये दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत और राजनीतिक रूप से प्रेरित झूठ हैं, जिनका मक़सद असम की जनता को गुमराह करना है.मेरी पत्नी और मैं अगले 48 घंटों के भीतर पवन खेड़ा के ख़िलाफ़ क्रिमिनल और सिविल मानहानि के मुकदमे दायर करेंगे और उन्हें जेल की सज़ा की चेतावनी दी है. हिमंत सरमा की पत्नी ने कहा कि कांग्रेस के प्रवक्ता से बुनियादी सावधानी बरतने की उम्मीद थी, न की काल्पनिक पासपोर्ट और दस्तावेज के आधार पर. 

Advertisement

बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जारी किए गए दस्तावेजों में कई बड़ी गलतियां हैं. हिमंत बिस्वा सरमा के नाम में 'Sarma' की जगह उपनाम गलत तरीके से 'Sharma' लिखा गया है. ऐसा लगता है कि फोटो पब्लिक डोमेन में उपलब्ध तस्वीरों से ली गई है. राष्ट्रीयता मिस्र की दिखाई गई है, जबकि पासपोर्ट एंटीगुआ और बारबुडा का है.यह सब साफ तौर पर दिखाता है कि ये दस्तावेज मनगढ़ंत और गुमराह करने वाले हैं, जिन्हें शायद राज्य में चुनावों से पहले हताशा और निराशा में बनाया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement