scorecardresearch
 
Advertisement

Arvind Kejriwal High Court Hearing Live: ममता की राह पर केजरीवाल, दिल्ली हाईकोर्ट में खुद रखेंगे दलील

aajtak.in | नई दिल्ली | 06 अप्रैल 2026, 11:46 AM IST

Arvind Kejriwal HC Hearing Live Updates: दिल्ली शराब घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बरी कर दिया था. निचली अदालत के फैसले को सीबीआई ने दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है. सीबीआई की याचिका पर आज सुनवाई होनी है. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...

arvind kejriwal, Delhi Excise Policy Case, Delhi High Court arvind kejriwal, Delhi Excise Policy Case, Delhi High Court

दिल्ली के कथित शराब घोटाला केस में निचली अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दोषमुक्त कर दिया था. सीबीआई ने निचली अदालत के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है. सीबीआई की ओर से दायर याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी. अरविंद केजरीवाल सुनवाई के दौरान खुद अपनी दलील पेश कर सकते हैं. यह मामला जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच में है.

आम आदमी पार्टी की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बेंच बदलने की मांग भी अरविंद केजरीवाल की ओर से की जा सकती है. आम आदमी पार्टी और खुद अरविंद केजरीवाल जस्टिस शर्मा की निष्पक्षता पर सवाल उठाते रहे हैं.

11:46 AM (2 घंटे पहले)

Arvind Kejriwal: दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल, थोड़ी देर में सुनवाई

Posted by :- Bikesh Tiwari

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गए हैं. अरविंद केजरीवाल से जुड़े मामले की दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. थोड़ी देर में सुनवाई शुरू होगी. मामले की सुनवाई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की कोर्ट में होगी.

11:43 AM (2 घंटे पहले)

Arvind Kejriwal: थोड़ी देर में हाईकोर्ट पहुंचेंगे केजरीवाल

Posted by :- Bikesh Tiwari

अरविंद केजरीवाल थोड़ी देर में हाईकोर्ट पहुंच सकते हैं. दिल्ली हाईकोर्ट में दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े केस में निचली अदालत ने अरविंद केजरीवाल और अन्य आरोपियों को बरी कर दिया था. 

11:37 AM (2 घंटे पहले)

Kejriwal High Court Hearing: ममता बनर्जी की राह पर केजरीवाल

Posted by :- Bikesh Tiwari

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फरवरी महीने में एसआईआर को लेकर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में खुद भी मौजूद थीं. ममता बनर्जी न सिर्फ खुद कोर्ट में थी, बल्कि दलीलें भी रखी थीं. अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी उसी राह पर चलते नजर आ रहे हैं.

11:31 AM (3 घंटे पहले)

Arvind Kejriwal HC Hearing: बेंच बदलने की मांग कर सकते हैं केजरीवाल

Posted by :- Bikesh Tiwari

अरविंद केजरीवाल यह केस किसी दूसरी बेंच में ट्रांसफर करने की गुजारिश कोर्ट से कर सकते हैं. अरविंद केजरीवाल और उनकी अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की निष्पक्षता पर सवाल उठाते रहे हैं, जिनकी बेंच में यह मामला है.
 

Advertisement
11:25 AM (3 घंटे पहले)

Delhi Excise Policy Case: सीबीआई की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई

Posted by :- Bikesh Tiwari

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य आरोपियों को शराब घोटाले से जुड़े केस में बरी करने के निचली अदालत के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है. सीबीआई की याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. सीबीआई की याचिका पर जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की बेंच में सुनवाई होनी है.
 

Advertisement
Advertisement