| Gender | male |
| Age | 63 |
| State | KERALA |
| Constituency | THRISSUR |
राजन जे पल्लन केरल विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं. उनकी उम्र 63 साल है और उनकी शैक्षिक योग्यता 10th Pass है. उन पर दर्ज केसों की संख्या (Yes (28)) है. उनकी कुल संपत्ति 2.7Crore रुपये है, जबकि उन पर 10.9Lac रुपये की देनदारी है.
Thrissur Vidhan Sabha Chunav Result: त्रिशूर सीट पर Rajan J. Pallan ने लहराया जीत का परचम
Kerala Assembly Election Results 2026 Live: दिग्गज उम्मीदवारों में कौन खुश होगा, किसे लगेगा झटका? जानें रुझानों में कौन आगे और कौन पीछे?
Thrissur Election Result 2026 Live: त्रिशूर का रिजल्ट जानना है? यहां मिलेगा हर अपडेट
Thrissur Vidhan Sabha Result 2026 Live: त्रिशूर सीट पर सबसे आगे निकले INC उम्मीदवार Rajan J. Pallan
Kerala Election Results 2026 Live: केरल चुनाव में राजनीतिक गठबंधनों का प्रदर्शन कैसा है?
Thrissur Vidhan Sabha Chunav Result Live: केरल के KOCHI क्षेत्र में पार्टियों/गठबंधनों का प्रदर्शन कैसा है?
Serious IPC Counts
Education
Cases
self profession
| Property details | 2026 |
|---|---|
| Total Assets | 2.7Crore |
| Movable Assets | 53.6Lac |
| Immovable Assets | 2.1Crore |
| Liabilities | 10.9Lac |
| Self Income | 5.3Lac |
| Total Income | 5.3Lac |
केरलम में कांग्रेस अब तक मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला नहीं ले पाई है. दिल्ली में लगातार बैठकों और नेताओं को तलब किए जाने के बीच सस्पेंस और गहरा गया है. पार्टी के भीतर अलग-अलग दावे, सहयोगी दलों की बेचैनी और समय का दबाव हाईकमान के सामने नई चुनौती है.
केरल के कोट्टायम में कांग्रेस कार्यकर्ता ने वी.डी. सतीशन को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग करते हुए आत्महत्या की कोशिश की. उसने सार्वजनिक रूप से खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसका लाइटर छीनकर बड़ा हादसा टाल दिया. घटना के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया.
केरलम विधानसभा चुनाव 2026 में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ ने वामपंथी गढ़ को तोड़ते हुए बड़ी जीत हासिल की है. इस चुनाव में कांग्रेस ने एकजुट होकर काम किया और जीत हासिल की.
केरलम में कांग्रेस की यह जीत राहुल की संगठनात्मक पकड़ और प्रियंका की जन-संवाद शैली का एक सफल प्रयोग है. राहुल गांधी ने जहां पार्टी के भीतर की राजनीति को संभाला और नैरेटिव सेट किया, वहीं प्रियंका गांधी ने जमीनी स्तर पर मतदाताओं को प्रभावित कर UDF के लिए निर्णायक बढ़त सुनिश्चित की.
शशि थरूर के तिरुवनंतपुरम क्षेत्र में 7 में से 4 सीटें यूडीएफ को मिलीं, जबकि 3 सीटें अन्य दलों के खाते में गईं. कांग्रेस ने नैय्याट्टिनकारा, वट्टियूरकावु और कोवलम जीतीं, जबकि बीजेपी और सीपीआई(एम) को भी सफलता मिली. 2021 के मुकाबले यूडीएफ ने बेहतर प्रदर्शन किया है. थरूर ने स्टार प्रचारक के रूप में अहम भूमिका निभाई. हालांकि बीजेपी का बढ़ता जनाधार और संगठनात्मक चुनौतियां कांग्रेस के लिए आगे भी चिंता का विषय बनी रहेंगी.
पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत के साथ ही, भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली अधूरी सफलता का चक्र पूरा कर लिया है. ब्रांड मोदी के जरिए तेजी से रफ्तार भर रही बीजेपी के लिए केरल और तमिलनाडु के नतीजों ने भी रास्ता आसान कर दिया है.
Rajeev Chandrasekhar Vidhan Sabha Chunav Result Updates: निमोम विधानसभा सीट पर 25 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चन्द्रशेखर ने शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने CPI के सिवनकुट्टी को 4,978 वोटों से हराया. सिवनकुट्टी को कुल 52,214 वोट मिले, जबकि चंद्रशेखर को 57,192 वोट प्राप्त हुए. परिणाम के साथ ही इस सीट पर बीजेपी ने बड़ी राजनीतिक बढ़त हासिल की.
केरल चुनाव से ठीक पहले त्रिशूर में वोट के बदले किट बांटने का बड़ा मामला सामने आया है. चुनाव आयोग की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से बांटी जा रही राशन की किट और शराब के कूपन पकड़े हैं. विपक्षी दलों ने सीधा आरोप लगाया है कि बीजेपी वोटरों को लुभाने के लिए किट और शराब के कूपन बांट रही है. हालांकि, बीजेपी उम्मीदवार ने इन आरोपों से पल्ला झाड़ लिया है.
त्रिशूर में प्रधानमंत्री मोदी के रोडशो ने केरल की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है. भारी भीड़ और ‘जय जय मोदी’ के नारों के बीच बीजेपी ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया. महिला मतदाताओं में खास उत्साह और स्थानीय नेताओं की सक्रियता से पार्टी आत्मविश्वास में नजर आ रही है.
पीएम मोदी 'मिशन केरल' पर हैं. रविवार को पल्लकड़ पहुंचकर उन्होंने रैली की. इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस और लेफ्ट पर हमलों की बौछार की. उन्होंने कहा कि विकसित केरलम का सपना बीजेपी ही साकार कर सकती है. देखें वीडियो.