| Gender | Male |
| Age | 31 |
| State | BIHAR |
| Constituency | JALE |
सैयद मोहम्मद महताब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में टीपीपी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में हैं. उनकी उम्र 31 साल है और उनकी शैक्षिक योग्यता 8th Pass है. उन पर दर्ज केसों की संख्या (2) है. उनकी कुल संपत्ति 90015 रुपये है, जबकि उन पर 0 रुपये की देनदारी है.
Bihar Election Result 2025 Live: जाले विधानसभा सीट पर BJP को दोबारा मिली जीत
Bihar Election Result 2025 Live: जाले विधानसभा सीट पर BJP को दोबारा मिली जीत
Jale Vidhan Sabha Result Live: बिहार इलेक्शन रिजल्ट अपडेट्स कैसे चेक करें?
Bihar Assembly Election Results 2025 Live: दिग्गज कैंडिडेट्स के क्या हैं हाल?
Bihar Election Results Live: बिहार चुनाव में राजनीतिक गठबंधनों का प्रदर्शन कैसा है?
Jale Assembly Election Results Live: Bihar की Jale सीट पर मुकाबला एकतरफा! BJP ने ली बड़ी बढ़त
Serious IPC Counts
Education
Cases
self profession
| Property details | 2025 |
|---|---|
| Total Assets | 90015 |
| Movable Assets | 90015 |
| Immovable Assets | 0 |
| Liabilities | 0 |
| Self Income | 0 |
| Total Income | 0 |
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आरजेडी के दो विधायकों ने पार्टी से किनारा कर लिया है और विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है. दोनों विधायकों का इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया है.
बिहार में चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ चुनाव के वक्त बिहार आते हैं, मगर वादे पूरे नहीं करते. सहनी ने नीतीश कुमार को लेकर अमित शाह के बयान पर भी हमला बोला और एनडीए की मंशा पर सवाल खड़े किए.
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने एग्जिट पोल्स को सट्टा बाजार का खेल बताया. उन्होंने कहा कि मतदान खत्म होने के आधे घंटे में सरकार तय कर देना केवल दिखावा है. यादव ने दावा किया कि सीमांचल में बदलाव होगा और इंडिया गठबंधन को 19 से 23 सीटें मिलेंगी. दिल्ली ब्लास्ट पर उन्होंने इंटेलिजेंस फेलियर बताया और जिम्मेदारों के इस्तीफे की मांग की.
दिल्ली से पटना पहुंचे चिराग पासवान से जब एयरपोर्ट पर एनडीए से अलग होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, सच से इसका कोई संबंध नहीं है. चिराग ने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, एनडीए में दरार की संभावना नहीं है. विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह झूठ फैलाकर भ्रम पैदा कर रहा है. वहीं उन्होंने इस दौरान सीट बंटवारे पर चर्चा न होने की बात भी स्पष्ट की.
अनंत सिंह इस बार मोकामा से चुनाव लड़ रहे हैं. शनिवार को वह चुनाव प्रचार के लिए एक गांव में पहुंचे थे. इस दौरान उनका मंच ही टूट गया. जिससे वह नीचे गिर गए.
शेखपुरा जिले में नामांकन के अंतिम दिन गहमागहमी रही. शेखपुरा विधानसभा से 13 और बरबीघा विधानसभा से 12 लोगों ने अपनी उम्मीदवारी दी है. बरबीघा विधानसभा के लिए एलजेपी से मधुकर कुमार ने नामांकन किया.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला हुआ है. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार को Z प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिलेगी. बिहार सरकार के गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है. इसी बीच नीतीश कुमार से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। 9 अप्रैल को नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर जाएंगे। 10 अप्रैल को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे। इसके साथ ही बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया इसके साथ ही शुरू हो जाएगी
बिहार की दरभंगा जिले की जाले विधानसभा सीट पर राजनीतिक घमासान मच गया है, दरअसल, पीएम मोदी की मां पर अपमानजनक टिप्पणी जिस कार्यक्रम में की गई थी, उसका आयोजन कांग्रेस नेता मोहम्मद नौशाद ने किया था. बढ़ते राजनीतिक दबाव और ध्रुवीकरण के डर से कांग्रेस ने आखिरी समय में यू-टर्न लेते हुए जाले सीट से नौशाद का टिकट काट दिया. उनकी जगह पर आरजेडी के नेता ऋषि मिश्रा को कांग्रेस के सिंबल पर उम्मीदवार बनाया है.
बिहार की राजनीति में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है. शाह ने स्पष्ट किया कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा, लेकिन मुख्यमंत्री का फैसला विधायक दल करेगा. इस बयान के बाद तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर नीतीश कुमार को दरकिनार करने का आरोप लगाया है, जबकि एनडीए इसे एक सामान्य प्रक्रिया बता रहा है. बिहार में जातीय समीकरण और वोट बैंक की गणित महत्वपूर्ण बनी हुई है. इसी बीच, महागठबंधन के भीतर तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर खींचतान चरम पर है.
नीतीश सरकार में मंत्री और जाले सीट से बीजेपी उम्मीदवार जीवेश मिश्रा ने दरभंगा में अनोखे अंदाज में अपना नामांकन दाखिल किया. मंत्री जीवेश मिश्रा साइकिल चलाकर अपना नामांकन दाखिल करने के लिए दरभंगा के सैदनगर काली मंदिर से जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन तक पहुंचे. इस दौरान उनके समर्थक भी साथ मौजूद रहे. बिहार सरकार में नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री जीवेश मिश्रा के इस कदम को कुछ लोग सादगी बता रहे हैं तो कुछ इसे राजनीतिक स्टंट मान रहे हैं.