scorecardresearch
 

सबसे पहले 'हैप्पीनेस मिनिस्ट्री' खोलने जा रहा है यह राज्य

दुनिया के दूसरे देशों की तर्ज पर भारत के अहम राज्य के तौर पर ख्याति प्राप्त मध्य प्रदेश में हैप्पीनेस मिनिस्ट्री खुल रही है. अब खुशियां भी राज्य के हवाले से आएंगी...

Advertisement
X
Madhya Pradesh CM announces ministry of happiness
Madhya Pradesh CM announces ministry of happiness

हमारे देश में खुशहाली कुछ ऐसी रफ्तार से घट रही है कि दूनिया के दूसरे देशों की तर्ज पर भारत में भी खुशहाली बहाल करने के लिए हैप्पीनेस मिनिस्ट्री स्थापित किया जा रहा है.

इस मिनिस्ट्री की शुरुआत भारत के मध्य प्रदेश राज्य में हो रही है और इस बात की विधिवत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके ट्विटर अकाउंट पर दी.

उन्होंने कहा कि इस मिनिस्ट्री के माध्यम से राज्य इस बात को सुनिश्चित करने की कोशिश करेगा कि खुशी व समृद्धि की ओर अग्रसर रहे और इसके लिए वे मनौवैज्ञानिकों को भी मंत्रालय से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं.

इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि लोगों के बेहतरीन शिक्षा की की जाएगी, और मध्यप्रदेश इस अवधारणा को लागू करने वाला भारत का पहला राज्य भी होगा.

कैसे मापी जाती है खुशी?
लोगों की खुशहाली को जांचने का आधार उनका स्वास्थ्य, समाज में लोगों के बीच और तमाम तरह के लाइफस्टाइल में से खुद के लिए चीजें चुनने की आजादी भी शामिल है.

Advertisement

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement