scorecardresearch
 

UPSC CSE prelims 2020 Date: कल आएगी प्री परीक्षा की डेट, यहां करें चेक

UPSC Civil Services Pre Exam 2020: यूपीएससी सिविल सर्विसेज की प्रारंभ‍िक परीक्षा की तारीख ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर घोषि‍त की जाएगी. आप इसे कल बुधवार को देख पाएंगे.

Advertisement
X
प्रतीकात्मक फोटो
प्रतीकात्मक फोटो

यूपीएससी सिविल सर्विसेज की प्रारंभ‍िक परीक्षा की तारीख कल जारी कर दी जाएगी. आयोग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक स्थिति के आकलन के बाद परीक्षा की तारीख पर जो भी फैसला होगा वो 20 मई को उपलब्ध करा दिया जाएगा.

आयोग द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक एग्जाम तारीख परीक्षा के 1 महीने पहले आ जाएगी, यानी कि तारीख की घोषणा के बाद उम्मीदवारों के पास 1 महीना तैयारी करने के लिए होगा. बता दें कि यूपीएससी सिविल सर्विसेज की एग्जाम डेट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की जाएगी. उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर एग्जाम डेट चेक कर सकेंगे.

सिविल सर्विसेज की परीक्षा 3 स्टेज में होती है. पहली स्टेज में प्री परीक्षा आयोजित की जाती है. इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को मेन परीक्षा में भाग लेने का मौका मिलता है. इसके बाद मेन परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. फिर फाइनल मेरिट लिस्ट इंटरव्यू और मेन परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर बनती है. मेन परीक्षा 1750 मार्क्स और इंटरव्यू 275 मार्क्स का होता है.

Advertisement

बता दें कि सिविल सर्विसेज परीक्षा के जरिए ही देश में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) और अन्य के लिए अफसर चुने जाते हैं. यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के लिए हर साल करीब 10 लाख उम्मीदवार आवेदन करते हैं.

इससे पहले संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 136 पदों को भरने के लिए आयोजित विभिन्न लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे. बता दें, परिणाम लॉकडाउन के दौरान जारी किए गए हैं. सभी परिणाम की पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है.

यहां देखें किन- किन पदों पर किया गया था परीक्षा का आयोजन

- ट्रेड मार्क्स और ज्योग्राफिकल इंडिकेशन की 65 पदों के लिए हुई परीक्षा के परिणाम घोषित किए गए हैं.

- ट्रेड मार्क्स और ज्योग्राफिकल इंडिकेशन के सीानियर एग्जामिनर के 10 पदों के लिए परिणाम जारी हो चुके हैं.

- प्रवर्तन निदेशालय में सहायक कानूनी सलाहकार के 5 पदों के लिए परिणाम जारी किए गए हैं.

- मिनिस्टर ऑफ कॉपरेट अफेयर के 11 पद के लिए रिजल्ट जारी कर दिए हैं.

- उप केंद्रीय खुफिया अधिकारी (तकनीकी), आईबी के 27 पदों के लिए परिणाम जारी हो चुके हैं.

- संयुक्त सहायक निदेशक के 13 पदों के लिए होने वाली परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं.

Advertisement

परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर भी अपना परिणाम देख सकते हैं. लिस्ट में शॉर्टलिस्ट होने वाले सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement