scorecardresearch
 

SSC CGL: आने वाला है रिजल्‍ट, ऐसे देखें नतीजे...

SSC CGL टायर 1 का रिजल्‍ट आज आ गया है. इस परीक्षा के एग्‍जाम इसी साल 27 अगस्‍त  से शुरू हुए थे और 11 सितंबर तक चले थे.

Advertisement
X
SSC CGL 2016 RESULT
SSC CGL 2016 RESULT

स्‍टाफ सेलेक्‍शन कमीशन यानी SSC, कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) एग्‍जामिनेशन 2016 टायर 1 का रिजल्‍ट आज जारी कर दिया गया है. पिछले माह 14 अक्‍टूबर को SSC ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कहा था कि 8 नवंबर को वे रिजल्‍ट जारी कर सकते हैं.

गौरतलब है कि एग्‍जाम देश के 96 श्‍ाहरों में 415 एग्‍जाम सेंटर पर आयोजित किया गया था. इस साल इस एग्‍जाम में 38 लाख छात्रों ने आवेदन किया था जिनमें से 14.99 लाख छात्रों ने एग्‍जाम दिया.

इसके बाद टायर 2 एग्‍जाम अब नवंबर 30 से 2 दिसंबर के बीच आयोजित किया जाएगा. जिसका फाइनल रिजल्‍ट अगले साल अप्रैल माह के अंत तक घोषित किया जाएगा.

ऐसे चेक करें रिजल्‍ट

  • की वेबसाइट पर जाएं. फिर रिजल्‍ट सेक्‍शन देखें.
  • SSC CGL एग्‍जाम एडमिट कार्ड की डिटेल्‍स जैसे रजिस्‍ट्रेशन नंबर, जन्‍मतिथि आदि दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही आपके नाम के साथ पूरा रिजल्‍ट शो होगा.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement