राजस्थान सबऑर्डिनेट एंड मिनिस्ट्रियल सर्विसेज सेलेक्शन बोर्ड (RSMSSB) ने 180 पदों पर ' महिला सुपरवाइजर' भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsbsb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.
RSMSSB Supervisor Admit card 2018: ऐसे करें डाउनलोड
स्टेप 1: सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in. पर जाएं,
स्टेप 2: 'Admit Card' पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब "Supervisor (Women Empowerment)" लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: 'Get Admit Card' लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 5: मांगी गई जानकारियां भरें.
स्टेप 6: एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा. भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.
बता दें, उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एक एडमिट कार्ड के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान प्रमाण और एक नीले रंग पारदर्शी बॉल-पॉइंट पेन लेकर जाना होगा.