scorecardresearch
 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रायगढ़ के स्टूडेंट्स के साथ मनाएंगे 'बाल दिवस'

बढ़ते प्रदूषण के कारण दिल्ली सरकार ने 14 नहीं बल्कि 19 नवंबर को बाल दिवस मनाने का फैसला किया है. वहीं रामनाथ कोविंद रायगढ़ के स्टूडेंट्स के साथ बाल दिवस मनाएंगे. पढ़ें पूरी खबर...

Advertisement
X
President Ramnath Kovind
President Ramnath Kovind

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद डीपीएस रायगढ़ के स्टूडेंट्स के साथ बाल दिवस और पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाएंगे. स्कूल के प्रिसिंपल डॉ. वी. दुर्गा प्रसाद को राष्ट्रपति के निजी सहायक ने ई-मेल पर स्टूडेंट्स से मिलने के लिए न्योता भेजा था. जिसके लिए छत्तीसगढ़ के केवल एक ही शैक्षणिक संस्था को चुना गया है. 

आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार स्कूल के प्रिसिंपल डॉ. प्रसाद ने कहा कि राष्ट्रपति से मिलने के बाद स्टूडेंट्स को राष्ट्रपति भवन के अंदर भी घूमने का अवसर मिलेगा, जिसमें वे मुख्य भवन, केंद्रीय लॉन के अशोक हॉल, दरबार हॉल, ग्रंथालय, बैंक्वेट हॉल देख सकेंगे. वहीं बाल दिवस प्रोग्राम के बाद स्टूडेंट्स को राष्ट्रपति भवन में म्यूजियम भी दिखाया जाएगा.

गौरतलब है कि जहां पूरे भारत में 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाएगा वहीं राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते खतरनाक स्तर के कारण दिल्ली सरकार ने 14 नवंबर, बाल दिवस के अवसर पर होने वाले सभी कार्यक्रमों को टालते हुए 19 नवंबर को बाल दिवस मनाने का फैसला किया है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement