scorecardresearch
 

डेंटल सर्जन हैं नई मिस यूनिवर्स इरिस मिटेनाएरे...

मिस फ्रांस को ब्रह्मांड की सबसे खूबसूरत महिला चुना गया है. आप भी जानिए नई मिस यूनिवर्स के बारे में खास बातें...

Advertisement
X
Iris Mittenaere
Iris Mittenaere

मिस फ्रांस इरिस मिटेनाएरे को मिस यूनिवर्स के खिताब से नवाजा गया है. जानिए कैसी हैं इरिस...


24 साल की हैं
इरिस 24 साल की हैं. पेशे से फ्रेंच मॉडल हैं. उनका जन्‍म 25 जनवरी 1993 को फ्रांस में हुआ था. फ्रांस से मिस यूनिवर्स चुनी जाने वालीं वे दूसरी सुंदरी हैं.

डेंटल सर्जन की पढ़ाई कर रही हैं
इरिस जितनी सुंदर हैं, पढ़ाई में भी उतनी ही अच्‍छी हैं. वे डेंटल सर्जरी की पढ़ाई कर रही हैं. उनके पिता हिस्‍टरी और ज्‍योग्राफी के प्रोफेसर हैं. उनकी मां स्‍कूल टीचर हैं. उनके माता-पिता तब अलग हो गए थे जब वे 3 साल की थीं.

ये हैं हॉबी
पेजेंट प्रतियोगिता के दौरान इरिस मिटेनाएरे ने बताया कि उन्‍हें ट्रैवलिंग और कुकिंग पसंद है. वे पूरी दुनिया को डेंटल हाइजीन के बारे में बताना चाहती हैं.

Advertisement

ये खिताब किए अपने नाम
मिस यूनिवर्स बनने से पहले वे मिस फ्रांस 2016 जीत चुकी हैं. इसके अलावा मिस फ्लेंड्रे 2015, मिस नोर्ड पास डी केलियास 2015 का खिताब भी उन्‍होंने अपने नाम किए हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement