अपने पिता की मृत्यु के बाद पीडीपी को हाशिए से खींच कर सत्ता तक पहुंचाने वाली महबूबा मुफ्ती जम्मू-कश्मीर की कमान संभालने वाली पहली मुख्यमंत्री बन गई हैं. जानिए कैसे पहुंची वह यहां तक...
1. 1996: राजनीति में प्रवेश किया. कांग्रेस की टिकट पर बिजबेहारा से MLA बनीं.
2. 1999: कांग्रेस छोड़कर, अपनी अलग पार्टी बनाई. उमर अब्दुल्ला के खिलाफ चुनाव लड़ीं लेकिन हार गईं.
3. 2002: पहलगाम विधानसभा सीट से जीत हासिल की. राज्य में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई. 27 सालों में ये पहली गैर नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार थी.
4. 2003: पार्टी अध्यक्ष की कुर्सी संभाली
5. 2004: अनंतनाग लोकसभा सीट से सांसद बनीं.
6. 2014: अनंतनाग से एक बार फिर चुनाव लड़ी और दूसरी बार चुनकर लोकसभा पहुंची
7. 2016: राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं.
सौजन्य: NEWSFLICKS