scorecardresearch
 

भारत के पहले ट्रांसजेंडर प्रिंसिपल ने दिया इस्‍तीफा

भारत के पहले ट्रांसजेंडर कॉलेज प्रिंसिपल मानबी बंदोपाध्याय ने इस्‍तीफा दे दिया है. जानिए क्‍या है कारण...

Advertisement
X
मानबी बंदोपाध्याय
मानबी बंदोपाध्याय

करीब डेढ़ साल तक पद पर बने रहने के बाद भारत के पहले ट्रांसजेंडर कॉलेज प्रिंसिपल मानबी बंदोपाध्याय ने इस्‍तीफा दे दिया है. उन्‍होंने अपने संस्थान के कुछ शिक्षकों और छात्रों के असहयोग पर निराशा जाहिर करते हुए यह कदम उठाया है.

नादिया जिला मजिस्ट्रेड सुमित गुप्ता ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि उन्हें जिले के कृष्णनगर महिला कॉलेज के प्रिंसिपल का इस्तीफा 27 दिसंबर को मिला है और उन्‍होंने इसे राज्य उच्च शिक्षा विभाग को भेज दिया है.


मानबी ने आरोप लगाया है कि वह पदभार संभालने के बाद से ही कई शिक्षकों से असहयोग का सामना कर रही थीं. वहीं, दूसरी ओर शिक्षकों ने भी प्रिंसिपल के खिलाफ यही आरोप लगाया है, जिससे गतिरोध पैदा हुआ.

मानबी ने बताया कि उनके सारे सहकर्मी उनके खिलाफ थे. कुछ छात्र भी उनके खिलाफ थे. वह मानसिक दबाव में थीं और इस्तीफा देने को मजबूर हुईं. बता दें कि मनाबी का नाम पहले सोमनाथ था. उन्होंने 2003-04 में कई ऑपरेशन कराए और महिला बन गईं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement