scorecardresearch
 

LAWYER थे चाचा नेहरू, कई बार नोबेल के लिए हुए थे नामित...

भले ही आज बच्चों के चाचा नेहरू और देश के पहले प्रधानमंत्री हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वह हमेशा हम सबके दिलों में जिंदा रहेंगे.  

Advertisement
X
Jawaharlal Nehru
Jawaharlal Nehru

शायद ही कोई बच्चा होगा जो चाचा नेहरू को ना जानता हो. बच्चों के प्यारे चाचा और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 27 मई 1964 के दिन दुनिया को अलविदा कह दिया था. भले ही आज वह हम सबके बीच नहीं हैं लेकिन हर बच्चे के दिलों में वह आज भी जिंदा हैं.

जानते हैं पहले PM से चाचा नेहरू तक के सफर के बारे में
1.जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 को ब्रिटिश भारत में इलाहाबाद में हुआ.

2.उनके पिता, मोतीलाल नेहरू एक धनी बैरिस्टर जो कश्मीरी पण्डित समुदाय से थे.


3. जवाहरलाल तीन बच्चों में से सबसे बड़े थे.

4. नेहरू ने अपनी स्कूली शिक्षा हैरो से और कॉलेज की पढ़ाई ट्रिनिटी कॉलेज, लंदन से पूरी की. इसके बाद उन्होंने अपनी लॉ की डिग्री Cambridge University से पूरी की.

5. जवाहरलाल नेहरू 1912 में भारत लौटे और वकालत शुरू की. 1916 में उनकी शादी कमला नेहरू से हुई.


6. 1917 में जवाहर लाल नेहरू होम रूल लीग‎ में शामिल हो गए। राजनीति में उनकी असली दीक्षा दो साल बाद 1919 में हुई जब वे महात्मा गांधी के संपर्क में आए.

7. 1947 में जब देश आजाद हुआ था. तब नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने.

Advertisement

8. हालांकि जवाहरलाल नेहरु की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनकी मौत सेक्सुअल बीमारी के चलते हुई. लेकिन अभी तक इस बात की पृष्टि नहीं की गई है.

9. बता दें नेहरू को 11 बार नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है.


10. उनके पहनावे का हर कोई दीवाना था. आज भी ऊंची कॉलर वाली जैकेट को लेकर उनकी पसंद ने नेहरू जैकेट को फैशन आइकन बना दिया.

11. उन्होंने जेल में रहते हुए 146 पत्र बेटी इंदिरा को लिखे. जो उनकी किताब Glimpses of World History का हिस्सा हैं.

12. श्याम बेनेगल की टेलिविजन सीरीज 'भारत एक खोज' उनकी किताब 'The Discovery of India' पर आधारित थी.

13. वह पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जिन्होंने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला पर तिरंगा लहराया था.

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement