scorecardresearch
 

CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों क्लास की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी. सभी पेपर सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे. बोर्ड के मुताबिक, 10वीं के छात्र 83 विषयों और 12वीं के छात्र 121 विषयों की परीक्षा देंगे. डेटशीट परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले जारी की गई है.

Advertisement
X
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. (File Photo: PTI)
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. (File Photo: PTI)

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों क्लास की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी. CBSE के मुताबिक, सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी.

बोर्ड ने शुक्रवार को जारी नोटिस में बताया कि 10वीं के छात्र 83 विषयों और 12वीं के छात्र 121 विषयों की परीक्षा देंगे. डेटशीट परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले जारी की गई है.

10वीं के 83 और 12वीं के 121 विषयों की परीक्षा

CBSE की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस बार 10वीं में 83 विषयों और 12वीं में 121 विषयों की परीक्षाएं होंगी. डेटशीट तैयार करते समय छात्रों के विषयों के कॉम्बिनेशन का खास ध्यान रखा गया है.

बोर्ड ने बताया कि 40 हजार से ज्यादा सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन को ध्यान में रखकर परीक्षा का शेड्यूल बनाया गया है. इसका मकसद यह है कि किसी छात्र के चुने हुए दो विषयों की परीक्षा एक ही दिन न पड़े.

यह भी पढ़ें: CBSE Board Exam 2027: इन स्कूलों के लिए CBSE ने जारी की डेटशीट, जानिए 10वीं-12वीं के नियम

Advertisement

CBSE ने बताया कि परीक्षा का शेड्यूल तैयार करते समय कई बातों पर ध्यान दिया गया है.

- जिन विषयों को छात्र अक्सर साथ चुनते हैं, उनके पेपर के बीच पर्याप्त गैप रखा गया है.
- 12वीं के छात्रों की बड़ी एंट्रेंस परीक्षाओं की संभावित तारीखों को भी ध्यान में रखा गया है.
- हर परीक्षा केंद्र पर एक दिन में बैठने वाले छात्रों की संख्या का ध्यान रखा गया है.
- ऐसा शेड्यूल बनाया गया है जिससे स्कूलों में शिक्षकों की लंबे समय तक गैरमौजूदगी न रहे.
- छात्रों के चुने हुए दो विषयों के पेपर एक ही दिन न पड़ें, इसके लिए 40 हजार से ज्यादा सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन देखे गए हैं.

सभी पेपर सुबह 10:30 बजे से होंगे शुरू

CBSE के नोटिस के मुताबिक, 10वीं और 12वीं के सभी पेपर सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे. बोर्ड ने स्कूलों की ओर से जमा कराए गए छात्रों के विषयों से जुड़े डेटा के आधार पर डेटशीट तैयार की है. बोर्ड का कहना है कि परीक्षा का शेड्यूल इस तरह बनाया गया है जिससे छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement