UPPSC PCS 2017 : गुरुवार 10 अक्टूबर को यूपी पीसीएस 2017 का रिजल्ट घोषित किया जा चुका है. इस परीक्षा के जरिये 22 डिप्टी कलेक्टर और 90 डिप्टी एसपी के साथ साथ PCS संवर्ग के 27 प्रकार के 676 पदों पर चयन हुआ है.
इस परीक्षा में प्रतापगढ़ जिले के कुंडा के रहने वाले अमित शुक्ला ने टॉप किया है. वहीं दूसरा स्थान प्रयागराज से अनुपम मिश्रा को मिला है. तीसरी टॉपर प्रतापगढ़ जिले की ही मीनाक्षी पांडेय बनी हैं. बता दें कि महिलाओं की कैटेगरी में मीनाक्षी ने ही टॉप किया है.
UPPSC PCS Toppers List
1. अमित शुक्ला
2. अनुपम मिश्रा
3. मीनाक्षी पांडेय
4. शत्रुहन पाठक
5. निधि डोडवाल
6. बुशारा बानो
7. गोविंद मौर्य
8. अनुराग प्रसाद
9. दिव्य ओझा
10. विनय कुमार सिंह
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने गुरुवार को PCS 2017 रिजल्ट निकाला है. इस परीक्षा के लिए इंटरव्यू-16 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच आयोजित किए गए थे. इसकी प्री-परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के उत्तर का विवाद तो हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा. वहीं, मेंस परीक्षा के दौरान प्रयागराज के एक केंद्र पर गलत प्रश्न पत्र बंटने पर दो विषयों की परीक्षा निरस्त भी करनी पड़ी थी.
इसकी प्री परीक्षा का आयोजन 23 सितंबर 2017 को किया गया था. फिर Mains परीक्षा का आयोजन 19 जून 2018 को किया गया. मेंस परीक्षा का रिजल्ट 7 सितंबर 2019 को आया था. जिसमें 2029 अभ्यर्थी सफल हुए थे.
होती है एक पद पर सौ से ज्यादा की दावेदारी
पदों की संख्या: 676
प्री परीक्षा: 24 सितंबर 2017
कुल आवेदक : 455297
परीक्षा में शामिल हुए : 246654
प्री का परिणाम : 19 जनवरी 2018
मुख्य परीक्षा के लिए सफल : 12295
मुख्य परीक्षा : 18 जून से 7 जुलाई 2018
मुख्य परीक्षा का परिणाम : 7 सितंबर 2019
इंटरव्यू 16 सितंबर से एक अक्तूबर 2019
अंतिम परिणाम 10 अक्तूबर 2019