scorecardresearch
 

MP Board 10th, 12th Result 2026: जल्द खत्म होगा 18 लाख छात्रों का इंतजार, जानें कब आएगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट और क्या है नया अपडेट

MPBSE MP Board Result 2026: हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड्स को देखें तो एमपी बोर्ड अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते (15 से 25 अप्रैल के बीच) में रिजल्ट जारी कर सकता है. संभावना है कि 10वीं का रिजल्ट पहले या 12वीं के साथ ही एक भव्य प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा.

Advertisement
X
MP सरकार मेधावी छात्रों को देगी सम्मान
MP सरकार मेधावी छात्रों को देगी सम्मान

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है. एमपी बोर्ड के वार्षिक परीक्षा परिणाम 2026 की घोषणा जल्द ही होने वाली है. इस साल प्रदेश भर से लगभग 18 लाख छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे, जो अब बड़ी बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कॉपियों की चेकिंग का काम 90% से ज्यादा पूरा हो चुका है और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है.

MP Board 10th Result 2026: कब आएगा रिजल्ट? 
हालांकि बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड्स को देखें तो एमपी बोर्ड अप्रैल के तीसरे या चौथे हफ्ते (15 से 25 अप्रैल के बीच) में रिजल्ट जारी कर सकता है. संभावना है कि 10वीं का रिजल्ट पहले या 12वीं के साथ ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषित किया जाएगा.

MPBSE Class 10th Result 2026: रिजल्ट देखने के लिए 2 चीजें हैं बेहद जरूरी
एमपी बोर्ड के छात्रों को ध्यान रखना होगा कि इस बार रिजल्ट चेक करने के लिए केवल रोल नंबर काफी नहीं होगा. छात्रों को पोर्टल पर निम्नलिखित दो जानकारियां दर्ज करनी होंगी:
9 अंकों का रोल नंबर 
8 अंकों का एप्लीकेशन नंबर
ये दोनों जानकारियां आपके एडमिट कार्ड पर उपलब्ध हैं. यदि एडमिट कार्ड खो गया है, तो छात्र अपने स्कूल से इसे तुरंत प्राप्त कर लें.

Advertisement

MP Board Result 2026: कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड?
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in या mpbse.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर 'MPBSE - HSC (Class 10th) Examination Results - 2026' या 'HSSC (Class 12th) Examination Results - 2026' के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें.
स्टेप 4: 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
स्टेप 5: भविष्य के लिए अपनी डिजिटल मार्कशीट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर ले लें.

SMS और मोबाइल ऐप की सुविधा
MP Board 12th Result 2026: भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश होने पर छात्र SMS के जरिए भी अपना परिणाम जान सकते हैं. इसके लिए 'MPBSE10' या 'MPBSE12' लिखकर अपना रोल नंबर 56263 पर भेजना होगा. इसके अलावा 'MPBSE MOBILE' ऐप के जरिए भी स्कोरकार्ड देखा जा सकेगा.

MPBSE Class 12th Result 2026:  मेधावी छात्रों को मिलेगा सम्मान
मध्य प्रदेश सरकार की योजना के अनुसार, 12वीं की परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले छात्रों को 'मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना' के तहत लैपटॉप के लिए प्रोत्साहन राशि और उच्च शिक्षा में स्कॉलरशिप दी जाएगी. बोर्ड रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की जिलेवार और राज्यवार सूची (मेर‍िट लिस्ट) भी जारी करेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement