scorecardresearch
 

पहला पेज मेरा था... बाकी कॉपी किसी और की थी, वेदांत के बाद संजना ने लगाए CBSE पर आरोप  

CBSE की री-इवैल्यूएशन प्रोसेस पर उठ रहे सवाल दिन पर दिन गंभीर होते जा रहा हैं. अभी वेदांत की कॉपी को लेकर विवाद थमा ही नहीं था कि संजना दावा किया है कि बोर्ड की ओर से जारी केमिस्ट्री की स्कैन कॉपी उनकी नहीं है. कॉपी का केवल पहला पेज ही उनका है लेकिन अंदर की पूरी कॉपी का जवाब दूसरे छात्र की है. 

Advertisement
X
सीबीएसई आंसरशीट को लेकर अब संजना ने लगाए आरोप.(Photo: PTI)
सीबीएसई आंसरशीट को लेकर अब संजना ने लगाए आरोप.(Photo: PTI)

CBSE 12वीं बोर्ड की आंसर कॉपी को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं. पहले कॉपियों के धुंधली होने की खबर सामने आई थी फिर कॉपियों के डाउनलोड को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे. इसके बाद वेदांत की फिजिक्स की कॉपी मिसमैच के मामले ने तूल पकड़ा और अब संजना ने भी कुछ इस तरह के सवाल उठाएं हैं. उन्होंने अपनी केमिस्ट्री आंसरशीट पर सवाल उठाए हैं. छात्रा ने दावा किया है कि उसे जो स्कैन कॉपी मिली है उसका पहला पेज केवल उसका है बाकी पूरी कॉपी किसी और छात्र की है. 

ये मामला तेजी से आगे बढ़ रहा है. छात्रों और अभिभावकों के बीच इसे लेकर चिंता बढ़ती जा रही है. अब सवाल उठ रहा है कि आखिर ये कॉपियां किसकी है?

लगातार सामने आ रहे हैं मामले 

सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की री-इवैल्यूएशन प्रोसेस फिर से विवादों पर आ गया है. पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया इस तरह के मामले वायरल हो रहे हैं. इनमें दावा किया जा रहा है कि बोर्ड की ओर से जारी की गई कॉपी उनकी नहीं है. पहले दिल्ली के छात्र वेदांत ने फिजिक्स की कॉपी बदलने का आरोप लगाया था. अब संजना नाम की छात्रा ने भी अपनी केमिस्ट्री आंसरशीट को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. 

क्या है संजना के आरोप? 

संजना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बताया है कि उन्होंने बोर्ड की री-इवैल्यूएशन प्रोसेस के तहत अपनी केमिस्ट्री की आंसर कॉपी की स्कैन कॉपी मंगाई थी लेकिन जब उन्होंने अपनी कॉपी देखी तो, केवल पहला पेज उनका था बाकी सारी आंसरशीट किसी और की थी. उन्होंने ये भी बताया कि उनकी हैंडराइटिंग भी अलग थी. 

Advertisement

वेदांत के साथ भी हुआ है कुछ ऐसा 

वहीं, दिल्ली के रहने वाले वेदांत के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. उनकी फिजिक्स की कॉपी मिसमैच हो रही थी. इसे लेकर जब उन्होंने सवाल उठाए तो, उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा. हालांकि, वेदांत की ओर से उठाए सवाल गलत नहीं थे और बोर्ड ने भी अपनी गलती स्वीकार की थी. 

छात्रों की बढ़ रही है चिंता 

लगातार सामने आ रहे मामलों ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है. बोर्ड परीक्षा के नंबर छात्रों के करियर, कॉलेज एडमिशन समेत अन्य चीजों के लिए अहम होते हैं. इस तरह की परेशानी से छात्र अपने करियर को लेकर परेशान हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement