scorecardresearch
 

ICAI CA इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी, शार्दुल शेखर बने टॉपर, आए 88.50% मार्क्‍स

ICAI CA इंटरमीडिएट मई 2026 के परिणाम घोषित हो चुके हैं. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से यह नतीजे जारी किए गए हैं. परीक्षा में  डोम्बिवली के शार्दुल शेखर विचारे ने 600 में से 531 नंबर हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है. दूसरे नंबर पर अभिनव सतीश को मात्र एक अंक से पीछे छोड़ दिया है.

Advertisement
X
ICAI CA इंटरमीडिएट मई 2026 के परिणाम घोषित हो चुके हैं.
ICAI CA इंटरमीडिएट मई 2026 के परिणाम घोषित हो चुके हैं.

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने CA इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिया है.उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट caresults.icai.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं.  ICAI ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि परिणाम 24 जून की शाम तक जारी कर दिए जाएंगे. इस परीक्षा में शार्दुल शेखर ऑल इंडिया टॉपर बने हैं.

ICAI ने 16 जून को आधिकारिक नोटिस में बताया था कि CA इंटरमीडिएट मई 2026 परीक्षा का रिजल्ट 24 जून को शाम तक जारी करेंगे. 

कौन बना टॉपर? 

परीक्षा में शार्दुल शेखर विचारे ने 600 में से 531 अंक हासिल कर (88.50%) हासिल कर पहला स्थान पर अपनी जगह बनाई है. इसी तरह कोच्चि के अभिनव सतीश ने 530 अंक यानी 88.33% के साथ दूसरा स्थान अपने नाम किया है. वहीं, अगर तीसरे स्थान की बात करें, तो इसपर मुंबई के तीर्थ जैन ने 600 में से 519 अंक हासिल किए. उन्‍होंने कुल 86.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए.

AIR 1:

शार्दुल शेखर विचारे (डोंबिवली)
अंक: 531/600
प्रतिशत: 88.50%

AIR 2:

अभिनव सतीश (कोच्चि)
अंक: 530/600
प्रतिशत: 88.33%

AIR 3:

तीर्थ जैन (मुंबई)
अंक: 519/600
प्रतिशत: 86.50%

यहां पर देख सकते हैं रिजल्ट 

Advertisement

caresults.icai.org
icai.nic.in
icai.org

15 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल 

आईसीएआई के अनुसार, सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 1,53,862 उम्मीदवारों को प्रवेश दिया गया था, जो भारत और विदेश में 611 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. सफल उम्मीदवारों को बधाई देते हुए आईसीएआई के अध्यक्ष सीए प्रसन्ना कुमार डी ने कहा कि छात्रों को चार्टर्ड अकाउंटेंसी कीअपनी इस जर्नी में आगे बढ़ते हुए नए मानदंड स्थापित करते रहना चाहिए और अपने लक्ष्यों की ओर अथक परिश्रम करना चाहिए. 

कब हुई थी परीक्षा? 

ICAI ने मई 2026 सत्र की परीक्षा का आयोजन संशोधित कार्यक्रम के तहत की थी. ग्रुप-1 की परीक्षाएं 5 मई, 7 मई और 9 मई को आयोजित की गई थीं. वहीं ग्रुप-2 की परीक्षाएं 11 मई, 13 मई और 15 मई को हुई थीं. 
सभी परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थीं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement