scorecardresearch
 

Bihar Board 2019: साइंस स्ट्रीम के 81.2% छात्र, ऐसे देखें परिणाम

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन ने कक्षा 12वीं के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट जारी कर दिया है. जानें- कैसे करना है चेक

Advertisement
X
Bihar Board Intermediate 12th Result 2019
Bihar Board Intermediate 12th Result 2019

BSEB 12th Science Result 2019: कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के साथ बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है. रिजल्ट की घोषणा बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने की. जिसमें साइंस स्ट्रीम में 81.20 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. बता दें बिहार बोर्ड की परीक्षा 16 फरवरी को समाप्त हो गई थी.  बता दें, साइंस स्ट्रीम में दो टॉपर रोहिणी और पवन कुमार है. दोनों ने 94.6 फीसदी मार्क्स हासिल किया है.

बता दें, इस साल ओवरऑल 79.76 फीसदी छात्र पास हुए हैं. बोर्ड के अधिकारियों ने बताया इस साल परिणाम पिछले साल के मुताबिक बेहतर है. वहीं साल 2018 में 52.95 फीसदी बच्चे पास हुए थे. ऐसे में इस साल बिहार बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट अच्छा रहा है.

Advertisement

कैसा है कॉमर्स और आर्ट्स का रिजल्ट

कक्षा 12वीं में कुल 79.76% छात्र हुए पास हुए जो पिछले साल की तुलना से ज्यादा है. बता दें, कॉमर्स में कुल 93.02 फीसदी बच्चे पास हुए हैं.  वहीं आर्ट्स में कला में करीब 76.5 फीसदी बच्चे पास हुए हैं.

इन्होंने किया साइंस में टॉप- देखें- टॉपर्स की लिस्ट

साइंस में दो टॉपर रहे हैं.

1. रोहिणी (नालंदा)- 94.6 फीसदी मार्क्स

1. पवन कुमार- 94.6 फीसदी मार्क्स

2. सत्यजीत सुमन- 94.4 फीसदी मार्क्स

2. सुभाकर- 94.4 फीसदी मार्क्स

3. मोहम्मद अहमद- 94.2 फीसदी अंक

बता  दें, इस बार पिछले साल के मुकाबले करीब 17 फीसदी ज्यादा परीक्षार्थी पास हुए हैं. रिजल्ट का ऐलान बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने की थी. बिहार बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा 16 फरवरी, 2019 को समाप्त हुई है. बता दें, इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा करीब 13 लाख छात्रों ने दी थी. इस साल 38 जिलों के 1339 परीक्षा केंद्रों पर  कक्षा 12वीं की परीक्षा का आयोजन किया गया था.

Advertisement
Advertisement