scorecardresearch
 

कौन है इमरान खान का बेटा जिसकी UN स्पीच से हिला PAK? जानिए कितना पढ़े लिखे हैं?

कासिम खान केवल एक पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे नहीं हैं, बल्कि उनकी अपनी एक अलग पहचान है. चकाचौंध से दूर, उन्होंने खुद को एक उद्यमी (Entrepreneur ) के रूप में स्थापित किया है. हाल के समय में चर्चा में बने हुए हैं, इसके पीछे UN में दी गई स्पीच है. कासिम की चर्ची यहीं खत्म नहीं होती.

Advertisement
X
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे कासिम खान. (File Photo: Reuters)
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे कासिम खान. (File Photo: Reuters)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे कासिम खान इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. आमतौर पर लो-प्रोफाइल रहने वाले कासिम अब अपने पिता से जुड़े मुद्दों पर खुलकर सामने ला रहे हैं और बोल रहे हैं, जिससे उनकी पहचान तेजी से बढ़ी है. हाल के दिनों में वह इसलिए चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में दिए गए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. उनकी चर्चा हमेशा इन मुद्दों से जुड़ी नहीं होती, उनका एजुकेशन बैकग्राउंड भी हमेशा सिर्खियों में बना रहता है. ऐसे में चलिए जान लेते हैं उनके बारे में.   

UN में दिए भाषण पर विवाद 

बता दें कि कासिम ने UNHRC सेशन 61 में भाषण दिया. इस दौरान उन्होंने पिता इमरान खान की स्वास्थ्य और मानवाधिकारों का मुद्दा उठाया. उन्होंने साफ कहा कि यह राजनीतिक नहीं, मानवीय कदम है. इसके बाद से पाकिस्तान सरकार ने इसे देश के जीएसपी प्लस दर्जे को नुकसान पहुंचाने की साजिश बताया. बता दें कि वे पहले राजनीति से दूर रहना चाहते थे, लेकिन 2023 (इमरान की गिरफ्तारी) के बाद मजबूरी में उन्हें सामने आना पड़ा. 

परिवार 

कासिम खान इमरान खान और उनकी पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ के छोटे बेटे हैं. कासिम खान एक ब्रिटेन में पले-बढ़े युवा हैं, जो हाल के समय में अपने पिता से जुड़े मुद्दों के कारण चर्चा में आए हैं. उनका जन्म 10 अप्रैल 1999 को हुआ था. वे आमतौर पर राजनीति से दूर रहे हैं और अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देते रहे हैं. कासिम के एक बड़े भाई भी हैं जिनका नाम सुलेमान इसा खान है. उनकी मां जेमिमा गोल्डस्मिथ दोनों भाइयों के साथ रहती हैं. 

Advertisement

कासिम का है खुद का स्टार्टअप 

कासिम खान MIFU के को- फाउंडर हैं. यह एक इन्फ्लुएंसर मार्केटिंग प्लेटफॉर्म है (UK-based), जो छोटे क्रिएटर्स और ब्रांड्स को जोड़ता है. AI-पावर्ड क्रिएटर डिस्कवरी , कैंपेन मैनेजमेंट आदि फीचर्स हैं. 

कहां से पूरी की पढ़ाई?

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे कासिम खान की शिक्षा को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है. कासिम की शुरुआती पढ़ाई लंदन में हुई. वे अपनी मां जेमिमा गोल्डस्मिथ के साथ यूके में पले-बढ़े और वहीं के स्कूलों (खासकर चेल्सी इलाके) में उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की. इसके बाद हायर एजुकेशन के लिए वह ब्रिस्टल विश्वविद्यालय (University of Bristol) गए. वहां से उन्होंने इस्लामी इतिहास में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की. 

कॉन्वोकेशन में नहीं पहुंचे थे इमरान खान

कासिम खान के ग्रेजुएशन के समय इमरान खान समारोह (Convocation) में शामिल नहीं हो पाए थे. इमरान खान ने खुद सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि वे प्रोटोकॉल और सुरक्षा कारणों की वजह से इस खास मौके पर शामिल नहीं हो सके. 

यह भी पढ़ें: शादी से ज्यादा एजुकेशन की चर्चा- SP कृष्णा बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की डिग्री और रैंक बनी सुर्खियां 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement