डॉक्टर बनने का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज 27 अप्रैल को NEET UG 2026 के एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं. 3 मई को होने वाली इस महापरीक्षा के लिए छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. इस साल 22 लाख से अधिक परीक्षार्थी डॉक्टर बनने के सपने के साथ मैदान में उतरेंगे.
'नो-लीव' एडवाइजरी भी जारी
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए इस बार प्रशासन बेहद सख्त है. नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने एक विशेष एडवाइजरी जारी की है, जिसके तहत परीक्षा के दिन (3 मई) और उससे एक दिन पहले सभी मेडिकल कॉलेजों के स्टाफ और फैकल्टी की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है. यह कदम फर्जीवाड़े और 'मुन्नाभाइयों' के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए उठाया गया है.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
होमपेज पर 'Candidate Activity' सेक्शन में 'NEET UG Admit Card 2026' लिंक पर क्लिक करें.
अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें.
कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें.
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिख जाएगा, इसे डाउनलोड करें और 3-4 कलर प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.
NEET UG 2026: क्या पहनें, क्या न ले जाएं?
ड्रेस कोड की बात करें तो छात्रों को सिर्फ आधी आस्तीन यानी हाफ स्लीव के हल्के कपड़े पहनने की अनुमति है.
बड़े बटन, कढ़ाई या भारी डिज़ाइन वाले कपड़े पहनकर न जाएं.
जूतों पर सख्त पाबंदी है, सिर्फ चप्पल या सैंडल (कम हील वाली) ही पहनें.
एग्जाम सेंटर पर घड़ी, मोबाइल, ब्लूटूथ या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर न जाएं.
ईयररिंग्स, अंगूठी, चेन या किसी भी तरह के गहने न पहनें.
पेन भी घर से न ले जाएं, OMR शीट भरने के लिए पेन सेंटर पर ही मिलेगा.
ये जरूर रखें साथ
एडमिट कार्ड का कलर प्रिंटआउट.
एडमिट कार्ड पर वही फोटो चिपकाएं जो आवेदन के समय लगाई थी.
एक वैध ऑरिजिनल आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस).