scorecardresearch
 

UPSSSC ने जारी किया PET का नोटिफिकेशन, इस दिन तक भर सकेंगे फॉर्म 

उत्तर प्रदेश  अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने PET 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का वेट अब खत्म हो चुका है. यह परीक्षा राज्य की कई सरकारी भर्तियों में आवेदन के लिए अनिवार्य होती है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 3 अगस्त यानी आज से शुरू होंगे, जो 1 सितंबर तक किए जाएंगे. 

Advertisement
X
UP PET का नोटिफिकेशन जारी.
UP PET का नोटिफिकेशन जारी.

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके ऐलान के साथ ही प्रदेश के लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो चुका है. बता दें कि PET परीक्षा UPSSSC की कई प्रमुख भर्तियों में आवेदन करने के लिए अनिवार्य होती है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 3 अगस्त से शुरू हो रहे , जो 1 सितंबर तक चलेंगी. वहीं, फॉर्म में संशोधन के लिए 8 सितंबर तक का समय दिया गया है. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. लेकिन उससे पहले जान लेते हैं इससे जुड़ी सारी डिटेल. 

देना है आवेदन शुल्क 

वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें, तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 185 रुपये की फीस देनी होगी. इसमें आवेदन फीस और प्रोसेसिंग फीस दोनों शामिल हैं. इसके साथ ही एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए यह फीस 95 रुपये रखी गई है जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये प्रोसेसिंग फीस देनी होगी. फीस और प्रोसेसिंग फीस का भुगतान  यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकेगा.

क्या है योग्यता? 

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है. वहीं, एज की बात करें, तो 1 जुलाई 2026  के अनुसार 18 से 40 साल के बीच में होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग, पूर्व सैनिक, खिलाड़ियों और दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी. 

Advertisement

क्या है परीक्षा का पैटर्न 

इसके साथ ही अलग PET 2026 के परीक्षा पैटर्न की बात करें, तो परीक्षा का आयोजन ऑफलाइन मोड में किया जाएगा जिसके लिए कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. हर सही जवाब के लिए 1 नंबर दिए जाएंगे जबकि गलत जवाब देने पर 0.25 अंक निगेटिव मार्किंग लागू होगी.   

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement