scorecardresearch
 

करियर ग्रोथ के लिए जरूरी है सोशल नेटवर्किंग

आज का यूथ  अपनी हर मूवमेंट्स से लेकर हर अचीवमेंट को शेयर कर लेना चाहते हैं . यही वजह है कि करियर ग्रोथ के लिए भी सोशल नेटवर्किंग बेहद जरूरी बन गई है.

Advertisement
X
Social media
Social media


आज का यूथ हर मूवमेंट्स से लेकर हर अचीवमेंट को शेयर कर लेना चाहते हैं . यही वजह है कि करियर ग्रोथ के लिए भी सोशल नेटवर्किंग बेहद जरूरी बन गई है. यह एक ऐसा कॉंसेप्ट है जो लॉंग टर्म रिलेशनशिप डेवलप करता है. आप अपने शेयरिंग इंफोर्मेशन से किसी को प्रभावित कर सकते हैं तो कोई इस इंफोर्मेशन से अपने करियर में मदद भी ले सकता है.

रिलेशनशिप को करती है मजबूत
सोशल नेटवर्किंग साइट्स आपके रिलेशनशिप को और भी मजबूत करता है. जब आप अपनी बातें और मूवमेंट्स शेयर करते हैं तो रिलेशनशिप में विश्वास बढ़ता है. यही नहीं यूथ एक दूसरे की करियर में अचीवमेंट्स के लिए भी अच्छी खासी मदद करते हैं.

नए आइडियाज
आपकी सोशल नेटवर्किंग साइट्स आइडियाज का भंडार है. इंफोर्मेशन शेयर करने से आपको अपने लक्ष्यों पाने के लिए आइडियाज मिलते हैं. इसके अलावा इससे आपको काफी कुछ अनुभव भी मिलता है.

नई जानकारी मिलना
सोशल नेटवर्किंग साइट से आपको कोई भी जानकारी सबसे पहले मिलती है. आप अपने दोस्तों से बिजनेस के तौर तरीके सीखते हैं. आपकी फील्ड में क्या नई प्रोग्रेस हो रही है इसकी जानकारी भी आपको पल-पल मिलती रहती है.

नए मौके मिलना

सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए आपको नए-नए अवसर मिलते हैं. बिजनेस के दौरान जब आप नए-नए लोगों से मिलते हैं तो आप सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए उनसे जुड़ जाते हैं. उनकी मदद से आप भी करियर अचीवमेंट और पर्सनल ग्रोथ बढ़ा सकते हैं.

Advertisement
Advertisement