Sarkari Naukri 2021: राजस्थान में 1128 पदों पर भर्ती, 10वीं पास भी योग्य, आज आखिरी मौका
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB) द्वारा 1128 पदों पर निकाली गई वैकेंसी के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख है. योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 07 जनवरी 2021 तक ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं.
RSMSSB Recruitment 2020: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB) द्वारा 1128 पदों पर निकाली गई वैकेंसी के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख है. योग्य व इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 07 जनवरी 2021 तक ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार sso.rajasthan.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. इस भर्ती के तहत फॉरेस्ट गार्ड (वनरक्षक) और फॉरेस्टर ( वनपाल ) के 1128 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
पदों का विवरण
फॉरेस्ट गार्ड - 1041 पद
फॉरेस्टर - 87। पद
महत्वपूर्ण तारीखें...
ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख- 07 जनवरी 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख - 07 जनवरी 2021
वेतनमान की बात करें तो फॉरेस्ट गार्ड के पद पर चुने जाने वाले उम्मीदवारों को मैट्रिक्स लेवल 4 के आधार पर वेतन मिलेगा. वहीं, फॉरेस्टर के पद पर चुने जाने वाले उम्मीदवारों को मैट्रिक्स लेवल 8 के आधार पर वेतन मिलेगा.
योग्यता और आयु सीमा
फॉरेस्ट गार्ड के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 10वीं पास होना अनिवार्य है और उन्हें हिन्दी और राजस्थानी संस्कृति के बारे में पता होना भी जरूरी है. इस पद के लिए 18 वर्ष से लेकर 24 वर्ष तक की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
फॉरेस्टर के पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है, साथ ही उन्हें हिन्दी और राजस्थानी संस्कृति के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए. इस पद के लिए 18 वर्ष की आयु से लेकर 40 वर्ष की आयु तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. दोनों पदों के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी 2021 तक की आयु के आधार पर की जाएगी.
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मदीवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी. इसके अलावा उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा भी पास करना होगा. जिसके बाद तैयार की जाने वाली मेरिट लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
Advertisement
आवेदन शुल्क
सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए- 450 रुपए
राजस्थान के नॉन क्रीमी लेयर ओबीसी/एमबीसी वर्ग के लिए- 350 रुपए