सालों तक लोग इसी भ्रम में थें कि अच्छी नौकरी के लिए बहुत पढ़ाई करनी होती है, डिग्री लेनी होती है और 9 से 5 की जॉब करनी होती है. लेकिन अब करियर और जॉब मार्केट दोनों ही बदल गए हैं. लोग अपनी रुचि और खास स्किल के दम पर नए-नए क्षेत्रों में काम कर रहे हैं जो न केवल उन्हें सुकून दे रहा बल्कि अच्छे पैसे भी दे रहा है. अगर आपको भी आम नौकरी पसंद नहीं है, तो कुछ ऐसे अनोखे करियर भी हैं जो काम और पसंद दोनों को जोड़ते हैं. ये भले ही अलग लगें, लेकिन आज इनकी मांग बढ़ रही है.
ऑनलाइन डेटिंग घोस्टराइटर
अजनबियों के लिए मैसेज लिखना भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन ऑनलाइन डेटिंग घोस्टराइटर ठीक यही काम करते हैं. वे ग्राहकों को डेटिंग प्रोफाइल बनाने, शुरुआत में मैसेज भेजने और डेटिंग ऐप्स पर बातचीत जारी रखने में मदद करते हैं.इसके उनकी अच्छी कमाई होती है.
डिजिटल डिटॉक्स कोच
आज लोग मोबाइल और स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने लगे हैं, इसलिए डिजिटल डिटॉक्स कोच की मांग बढ़ रही है. ये कोच लोगों को फोन का इस्तेमाल कम करने, टेक्नोलॉजी के साथ सही संतुलन बनाने और बेहतर लाइफस्टाइल अपनाने में मदद करते हैं.
पेशेवर गले लगाने वाला (Professional Cuddler)
यह एक वास्तविक काम है, जिसमें लोग ग्राहकों को बिना किसी रोमांटिक जुड़ाव के गले लगाकर आराम और इमोशनल सहारा देते हैं. इस काम में भरोसा, सहमति और सही सीमाओं का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है.
सोमेलियर (Sommelier)
अगर आपको स्वाद और खाने-पीने की चीजों के बारे में रूचि रखते हैं, तो सोमेलियर एक अच्छा करियर विकल्प हो सकता है. इसमें अलग-अलग पेय पदार्थों की जानकारी और उन्हें परोसने की कला सिखाई जाती है. बता दें कि सोमेलियर टेस्टर के रूप में काम करते हैं. यह रेस्तरां, होटल और ग्राहकों को वाइन के चयन और परोसने के बारे में सलाह देते हैं.
पालतू जानवरों के खाने का स्वाद लेना
पालतू जानवरों के खाने की गुणवत्ता और स्वाद जांचने का काम भी एक करियर के विकल्पों में शामिल है. ये विशेषज्ञ खाने की बनावट, गंध और सामग्री की जांच करते हैं, ताकि पालतू जानवरों के लिए बेहतर और सुरक्षित भोजन तैयार किया जा सके.