राज्य बसों के ड्राइवर की नियुक्ति के लिए हुए महाराष्ट्र स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड (MSRTC) ड्राइवर परीक्षा के नतीजे घोषित हो चुके हैं. यह परीक्षा 9 मार्च और 23 मार्च को हुई थी. परीक्षा में भाग लिए सभी उम्मीदवार MSRTC के ऑफिशियल साइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
रिजल्ट देखने के लिए इस लिंक पर जाएं mahast.in
जो उम्मीदवार रिटन एग्जाम क्वालिफाइ कर चुके हैं उन्हें इस जॉब को पाने के लिए ड्राइविंग टेस्ट भी देना होगा. यह टेस्ट 11 अगस्त से 27 अगस्त के बीच होगा. इस दिन सभी अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन भी होगा.
ड्राइविंग टेस्ट के लिए सभी उम्मीदवार 8 बजे से पहले इस पते पर पहुंचे:
Dy. General Manager,
MSRTC Central Training Institute,
Bhosari,
Pune -26
बता दें इस जॉब में ड्राइवर की कुल 6,575 पदों पर भर्तियां होनी है.