बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (बीएसई), ओडिशा द्वारा आयोजित परीक्षा डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीडीई) के रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. रिजल्ट 92.53 फीसदी रहा.
परीक्षा में 3105 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था जिसमें से 2873 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की. वहीं डिस्टेंस एजुकेशन में 13,400 में से 9045 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की.
परीक्षा के नतीजे बीएसई की वेबसाइट www.bse.odisha.nic.in पर शुक्रवार को प्रकाशित किए गए. उम्मीदवार अपना रिजल्ट बीएसई की वेबसाइट या फिर www.indiaresult.com पर लॉग इन करके देख सकते हैं.
बीएसई अध्यक्ष ने बताया कि इस टेस्ट को क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार राज्य में प्राइमरी स्कूल टीचर के लिए एनरोल कर सकते हैं.