scorecardresearch
 

अभी तो ये शुरुआत है, आगे और होगी छंटनी! माइक्रोसॉफ्ट की HR हेड के लेटर से फैला नया डर

माइक्रोसॉफ्ट से 4800 कर्मचारियों की एक साथ छंटनी के बाद अब कंपनी की एचआर हेड का लेटर काफी चर्चा में है. इस लेटर में उन्होंने कर्मचारियों के सामने फ्यूचर को लेकर नया डर पैदा कर द‍िया है. आइए जानते हैं कि एचआर हेड एमी ने कर्मचारियों को लि‍खे मेल में क्या कहा है.

Advertisement
X
AI image
AI image

ग्लोबल टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने अपने नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत होते ही दुनिया भर में 4,800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल कर टेक जगत में हड़कंप मचा दिया है. ये संख्या कंपनी के कुल वर्कफोर्स का करीब 2.1% है. इस सामूहिक छंटनी (ले ऑफ) के बीच माइक्रोसॉफ्ट की चीफ पीपुल ऑफिसर (HR हेड) एमी कोलमैन का कर्मचारियों को लिखा एक आंतरिक मेल सामने आया है. 

इस लेटर से सवाल उठता है कि क्या वाकई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंसानों की नौकरियां खा रहा है? एचआर हेड ने साफ-साफ शब्दों में बताया है कि इन 4,800 कर्मचारियों की नौकरियां एआई की वजह से नहीं गई हैं, बल्कि इसके पीछे की कहानी कुछ और ही है.

'नौकरियां एआई ने नहीं छीनीं, लेकिन...' 
एमी कोलमैन ने अपने खत में सीधे तौर पर अफवाहों को खारिज करते हुए लिखा, 'मैं यह साफ कर देना चाहती हूं कि जिन रोल्स (नौकरियों) को आज खत्म किया गया है, उन्हें एआई से रिप्लेस नहीं किया जा रहा है.' 

हालांकि, उन्होंने इसके तुरंत बाद टेकर्स को एक बड़ी चेतावनी भी दी. उन्होंने लिखा, 'यह भी उतना ही सच है कि एआई हमारे काम करने के तरीके को बदल रहा है. आज हम जो काम रोज करते हैं, उनमें से कई टास्क अब ऑटोमेट  हो सकते हैं. इसका सीधा मतलब है कि हम सभी को लगातार सीखते रहना होगा, नई स्किल्स विकसित करनी होंगी और काम के बदलते स्वरूप के हिसाब से खुद को ढालना होगा.'

Advertisement

तो फिर क्यों निकाली जा रही है इतनी बड़ी संख्या?
एचआर हेड के मुताबिक, इस छंटनी की असली वजह 'इंडस्ट्री का तेजी से बदलना' और कंपनी की 'रीस्ट्रक्चरिंग' है. उन्होंने लिखा:
' कंपनियां यह तय नहीं कर सकतीं कि उनकी इंडस्ट्री बदलेगी या नहीं, उनके पास सिर्फ यह चुनने का मौका होता है कि वे इंडस्ट्री के साथ खुद को बदलें या नहीं.' 

बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट इस समय अपने बिजनेस मॉडल को पूरी तरह बदल रहा है. कंपनी अपने इंजीनियर्स को सीधे ग्राहकों के साथ काम पर लगा रही है. इस बड़े बदलाव के कारण 'कमर्शियल सेल्स' और 'एक्सबॉक्स' (Xbox गेमिंग डिवीजन) पर सबसे बड़ी गाज गिरी है. गेमिंग क्षेत्र में लंबे समय तक बने रहने के लिए कंपनी ने अपने 4 बड़े गेमिंग स्टूडियोज को नए मैनेजमेंट के तहत शिफ्ट कर दिया है. 

'यह तो बस शुरुआत है, आगे और होगी छंटनी'
कर्मचारियों का दिल दहलाने वाली सबसे बड़ी बात इस लेटर के आखिरी हिस्से में है. एमी कोलमैन ने साफ कर दिया कि 4,800 लोगों को निकालना कोई वन-टाइम करेक्शन (एक बार का फैसला) नहीं है. उन्होंने लिखा, 'हम अभी इस सफर की शुरुआत में हैं और आने वाले समय में ऐसे और भी बदलाव देखने को मिलेंगे. कंपनी के दूसरे विभागों को भी आने वाले महीनों में इसी तरह के कड़े एडजस्टमेंट करने होंगे.' 

Advertisement

बता दें कि माइक्रोसॉफ्ट ने ठीक एक साल पहले भी करीब 9,100 कर्मचारियों की छंटनी की थी और अब यह दूसरी बड़ी लहर है. 

टेक प्रोफेशनल्स के लिए क्या है सबक?
माइक्रोसॉफ्ट के इस आधिकारिक लेटर से साफ है कि कंपनियां अब पारंपरिक रोल्स पर पैसा खर्च नहीं करना चाहतीं. भले ही एआई आपकी नौकरी सीधे न छीने, लेकिन जो लोग एआई टूल्स का इस्तेमाल करके अपने काम को तेज और एडवांस नहीं बनाएंगे, वे इस बदलते दौर में गैर-जरूरी मानकर बाहर कर दिए जाएंगे. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement