RRB NTPC में नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह खास मौका है. भारतीय रेलवे में लाखों युवा नौकरी करना चाहते हैं. इसके लिए RRB NTPC की परीक्षा का आयोजन 16 मार्च 2026 से लेकर 27 मार्च 2026 के बीच होगा. इस पद पर हर साल लाखों उम्मीदवार आवेदन करते हैं. इस परीक्षा में पास होने के बाद अच्छी सैलरी, नौकरी की सुरक्षा समेत कई सुविधाएं मिलते हैं.
ऐसे में अगर आप भी इस बार NTPC की परीक्षा देने वाले हैं, तो किस तरह से इसकी तैयारी करें ये जान लें.
इस विषयों पर दें ध्यान
RRB NTPC की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को जनरल नॉलेज, मैथ्य और रीजनिंग जैसे सब्जेक्ट पर फोकस करना चाहिए. इसके साथ ही पिछले साल के प्रश्नों की प्रैक्टिस करें, मॉक टेस्ट दें और एग्जाम पैटर्न को अच्छी तरह से समझने की कोशिश करें. उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि वह रोजाना प्लानिंग के साथ अभ्यास करें.
सिलेक्शन प्रोसेस
RRB NTPC की परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित होती है. बता दें कि इन पोस्ट पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवार को कई चरणों से गुजरना होता है. इसकी शुरुआत सीबीटी 1 और सीबीटी 2 परीक्षा के साथ होती है. इसके बाद पद के मुताबिक टाइपिंग स्किल या कंप्यूटर नॉलेज जरूरी होता है. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के साथ ये प्रोसेस खत्म हो जाती है.
कैसा होता है पेपर पैटर्न?
सीबीटी 1 की बात करें, तो इस पेपर में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं जो 100 नंबर के होते हैं. इस पेपर को सॉल्व करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाता है. इसमें सामान्य ज्ञान/जागरूकता (General Awareness) से 40 प्रश्न, गणित (Mathematics) से 30 प्रश्न और सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क (General Intelligence & Reasoning) से 30 प्रश्न पूछे जाते हैं. गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाते हैं. वहीं, सीबीटी 2 में कुल 120 प्रश्न पूछे जाते हैं. इनमें गणित में 35 प्रश्न, Reasoning के 35 प्रश्न पूछे जाते हैं. इसके साथ ही सामान्य ज्ञान/जागरूकता से जुड़े 50 प्रश्न होते हैं. इस परीक्षा को सॉल्व करने के लिए 1 घंटा 30 मिनट का समय दिया जाता है.
इस तरह करें तैयारी