परीक्षा से पहले का एक महीना तैयारी के लिहाज से बेहद खास होता है. खासतौर से विषयों के रिविजन के लिए तो बहुत ही अहम है.
ये बात ठीक है अच्छे अंकों के लिए जी तोड़ मेहनत करने की जरूरत है. पर पढ़ाई की दौड़ में खुद को न भूलें.
यहां पढ़ाई करने के कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं, जो आपको आपको परीक्षा में अच्छे अंक दिलवाने के साथ-साथ आपकी सेहत का भरपूर ख्याल रखने में आपकी मदद करेंगे...
1. अच्छी नींद है जरूरी: परीक्षा की तैयारी के लिए अगर आप अपनी नींद से सबसे ज्यादा समझौता कर रहे हैं तो आप ये मान कर चलें कि परीक्षा के परिणाम बेहतर नहीं होंगे. क्योंकि एक हालिया अध्ययन में ये बात सामने आई है कि नींद की कमी यादाश्त कमजोर कर देती है और सोचने-समझने की क्षमता भी प्रभावित होती है.
2. पढ़ाई का समय बांटें: लगातार न पढ़ें. इससे बेहतर होगा कि आप अपनी पढ़ाई के समय को बांट दें. मसलन, दो घंटे पढ़ाई करने के बाद आधे घंटे का ब्रेक लें. शाम के समय पढ़ने से पहले अपने दिमाग को रिफ्रेश करना न भूलें. खेलें, दोस्तों से बात करें आदि. इससे आपका दिमाग relax होगा और आप बेहतर पढ़ाई कर पाएंगे.
3. सवाल पूछें: पढ़ाई करने के दौरान अगर दिमाग में कोई सवाल आता है तो उसे तुरंत clear करें. उसे बाद में पूछने के लिए न छोड़ें.
4. अपना टेस्ट लें: Exam से पहले आप अपना टेस्ट जितनी ज्यादा बार लेंगे, परीक्षा के परिणाम उतने बेहतर होंगे. Test से आपको यह अंदाजा लग जाएगा कि आपकी तैयारी कितनी हो गई है, कितनी बाकी है.
5. परीक्षा से पहले न खायें चटर-पटर: दिमाग अच्छी तरह काम करे इसके लिए अपना खानपान सेहतमंद रखें. वैसे तो ज्यादा मसालेदार और बाजार के खाने से बचना ही चाहिए, पर परीक्षा से पहले तो बिल्कुल इन से तौबा कर लें. इससे आपकी सेहत भी ठीक रहेगी.