बिहार में चौथे चरण की शिक्षा भर्ती परीक्षा यानी TRE-4.0 में 932 और पद जोड़ दिए गए हैं. शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय अध्यापक के पहले से घोषित 32,388 पदों में इन पदों को शामिल किया गया है. इसके बाद से TRE-4.0 में कुल पदों की संख्या 33,320 हो गई है. इनमें माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के पदों को शामिल किया गया है. हालांकि, BPSC की ओर से इसे लेकर नोटिस जारी कर दिया गया है.
जारी किए गए अपडेटेड नोटिस में कक्षा 9 से 10 तक के माध्यमिक विद्यालय शिक्षकों के लिए 493 पद और कक्षा 11 से 12 तक के उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए 439 पद शामिल हैं. यह भर्ती विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत आयोजित की जा रही है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर, 2026 से शुरू हो गई है. ऐसे में इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
इन तारीखों पर रखें नजर
आवेदन की तारीख- 25 सितंबर, 2026
आवेदन की लास्ट डेट- 25 अक्टूबर, 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख- 26 अक्टूबर, 2026
कब होगी परीक्षा?- जल्द जारी की जाएगी.
कितने पदों में हुआ इजाफा
बता दें कि जोड़े गए नए 932 पदों में माध्यमिक विद्यालयों के 493 पद और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 439 पद हैं. पहले शिक्षा विभाग की ओर से कुल 32,388 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया था. अब 932 पदों को जोड़ने के बाद इसकी संख्या 33,320 पद हो गई है.
किस तरह करें आवेदन?