scorecardresearch
 

बिहार पुलिस में निकली बंपर वैकेंसी, 12वीं पास ऐसे करें आवेदन

बिहार पुलिस ने कांस्टेबल ड्राइवर, फायरमैन ड्राइवर के 1669 पदों के लिए भर्ती निकाली है. इन पदों पर 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement
X
Bihar Police Recruitment 2018
Bihar Police Recruitment 2018

बिहार पुलिस ने कांस्टेबल ड्राइवर, फायरमैन ड्राइवर के 1669 पदों के लिए भर्ती निकाली है. उम्मीदवार का चुनाव लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. जो उम्मीदवार  आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. वहीं आवेदन करने से पहले रोजगार संबंधी सभी आवश्यक जानकारियां जरूर पढ़ लें.

पद का नाम: कांस्टेबल ड्राइवर और फायरमैन ड्राइवर

पदों की संख्या: कुल 1669 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं.

योग्यता: उम्मीदवार ने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा पास की हो. साथ ही ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है.

उम्र सीमा: 01.01.2018 तक उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 25 साल के बीच होनी चाहिए.

चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा और ड्राइविंग टेस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा.

मासिक आय: 5200 से 20200 रुपये.

आवेदन शुल्क: जनरल और OBC उम्मीदवारों के लिए 450 रुपये और SC/ST उम्मीदवारों के लिए 112 रुपये है.

Advertisement

जॉब लोकेशन: बिहार

अंतिम तारीख: 23 मार्च 2018

कैसे करें आवेदन: आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.csbc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement