scorecardresearch
 

Police Recruitment 2023: यहां कॉन्स्टेबल, SI समेत कई पदों पर निकली 5000 से ज्यादा वैकेंसी, देखें डिटेल्स

Assam Police Recruitment 2023: असम पुलिस भर्ती 2023 नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन विंडो 15 अक्टूबर, 2023 को खुलेगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर, 2023 है. यह भर्ती अभियान असम पुलिस में कुल 5563 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है.

Advertisement
X
Assam Police Recruitment 2023
Assam Police Recruitment 2023

Assam Police Recruitment 2023: पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे असम के युवाओं के लिए खुशखबरी है. असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB) ने असम पुलिस भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया है. असम पुलिस, डीजीसीडी, एपीआरओ आदि पदों पर 5 हजार से ज्यादा खाली पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार असम पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

असम पुलिस भर्ती 2023 नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन विंडो 15 अक्टूबर, 2023 को खुलेगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर, 2023 है. यह भर्ती अभियान असम पुलिस में कुल 5563 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है. भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन?
पोस्ट वाइज शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है. उम्मीदवार का कम से कम मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेंडरी यानी 12वीं (साइंस, पीसीएम) परीक्षा पास होना चाहिए. अगर आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की जन्मतिथि 1 जनवरी 1973 या उसके बाद होनी चाहिए और 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. कुछ श्रेणियों के उम्मीदवार आयु-सीमा में छूट दी जाएगी. एससी, एसटी (पी), और एसटी (एच) श्रेणी के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट का लाभ उठा सकते हैं, जबकि ओबीसी/एमओबीसी श्रेणी के उम्मीदवार ऊपरी आयु सीमा में 3 साल की छूट मिलेगी.

Advertisement

आवेदन शुल्क
सामान्य श्रेणी के आवेदकों को 1100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. इसी तरह, एससी और एसटी उम्मीदवारों, साथ ही पूर्व सैनिकों (ईएसएम) को क्रमशः 600 रुपये और 500 रुपये का भुगतान करना होगा. परीक्षा शुल्क का भुगतान विभिन्न भुगतान मोड जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ई चालान का उपयोग करके ऑफ़लाइन मोड के माध्यम से किया जा सकता है.

बता दें कि योग्य आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और फिजिकल एंड्योरेंस टेस्ट (PET) के आधार पर किया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement