अगर आप भी कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको इस बात एहसास जरूर होगा कि जॉब मार्केट कितना कठिन हो चुका है. कंपनियों को अब केवल ऐसे कर्मचारी को हायर नहीं कर रही है, जो केवल थ्योरी से जुड़ी जानकारी रखें. उन्हें ऐसे एंप्लॉइज की जरूरत है, जो कम समय में ही पूरा काम संभाल लें. ऐसे में अगर आप एआई टूल्स का अच्छे से यूज कर लेते हैं, तो आपको अपनी पहली ही नौकरी में मुंहमांगी सैलरी मिल जाएगी. लेकिन अगर आप अभी भी पुराने तरीके से नौकरी की खोज कर रहे हैं, तो ये आपके लिए अच्छा विकल्प नहीं हो सकता है. तो चलिए जानते हैं कि कौन सी एआई स्किल आपको करियर के ऊंचाइयों पर पहुंचा सकती हैं.
ये स्किल्स है बेहद अहम
प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग: एआई से सही और सटीक उत्तर पाने का हुनर आना चाहिए ताकि काम जल्दी और सही हो सकें.
डेटा एनालिसिस: एआई टूल्स का इस्तेमाल करके बड़े डेटा से काम की बातें निकालना.
जनरेटिव एआई: कंटेंट, इमेज, कोड या प्रेजेंटेशन जल्दी तैयार करने के लिए AI का सही उपयोग.
ऑटोमेशन टूल्स: रोजमर्रा के रूटीन काम को ऑटोमेट करने की समझ.
कंपनी को पंसद आ रहे हैं ऐसे फ्रेशर्स?
आज हर सेक्टर में कंपनी एआई टूल को अपना रही हैं. कंपनियों का मानना है कि कर्मचारी इस एआई टूल्स का इस्तेमाल जानते हैं, वह कम समय में ज्यादा, तेजी और सटीक तरह से काम कर सकते हैं. इससे कंपनियों का समय और रिसोर्सेस बचते हैं. यहीं वजह है कि कंपनी ऐसे उम्मीदवारों को हायर करना चाहती है जिन्हें इसके बारे में नॉलेज हो.
कितनी बढ़ते सकती है सैलरी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉर्मल ग्रेजुएशन या टेक्निकल डिग्री हासिल करने वाले कर्मचारी की तुलना में एआई स्किल वाले फ्रेशर्स को शुरआत पैकेज में करीब 15 से 35 प्रतिशत का हाइक मिल रहा.