scorecardresearch
 

घूमने-फिरने के ल‍िए छोड़ दी 3 करोड़ की नौकरी, जानिए कुशा कप‍िला के बिजनेस पार्टनर ने क्यों ल‍िया था ये फैसला

18-20 घंटे का काम और बेहिसाब पैसा, फिर भी विमर्श राजदान ने क्यों छोड़ी अपनी 3 करोड़ की जॉब? लिंक्डइन पोस्ट में बयां की बर्नआउट और वर्क-लाइफ बैलेंस की अपनी अनोखी इनसाइड स्टोरी. यहां लोग उनकी हिम्मत को सराह रहे हैं.

Advertisement
X
विमर्श ने तीन करोड़ का पैकेज ठुकरा कर 1 साल तक की दुनिया की सैर
विमर्श ने तीन करोड़ का पैकेज ठुकरा कर 1 साल तक की दुनिया की सैर

आज के दौर में जहां लोग कुछ लाख के पैकेज के लिए अपनी नींद और चैन कुर्बान कर देते हैं, वहीं एक शख्स ऐसा भी है जिसने 3 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज सिर्फ इसलिए छोड़ दिया ताकि वह घूम सके और जिंदगी को जी सके. हम बात कर रहे हैं मशहूर एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर कुशा कपिला के शेपवियर ब्रांड 'अंडरनीट' के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विमर्श राजदान की.

विमर्श राजदान ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर अपने करियर का एक ऐसा सबक साझा किया है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. उन्होंने बताया कि कैसे 13 साल तक लगातार काम की भट्टी में तपने के बाद उन्होंने एक साल का लंबा ब्रेक लिया और पूरी दुनिया की सैर की.

18 से 20 घंटे का काम और सिर्फ सोने के लिए घर आना
विमर्श राजदान ने अपने सफर का जिक्र करते हुए लिखा कि सालों तक उनकी जिंदगी सिर्फ और सिर्फ काम के इर्द-गिर्द घूमती रही. घर उनके लिए एक ऐसी जगह बन गया था जहां वे सिर्फ कुछ घंटे सोने आते थे.

उन्होंने लिखा कि 13 सालों तक उनका रूटीन 18 से 20 घंटे काम करने का ही था और यह उनके लिए बिल्कुल आम बात बन चुकी थी. फिर एक दिन उन्होंने सब कुछ बदलने का फैसला किया. उन्होंने 3 करोड़ का भारी-भरकम पैकेज और बड़ी जिम्मेदारी वाला पद छोड़ दिया. उस वक्त उनके आसपास के कई लोगों ने इस फैसले पर हैरानी जताई और सवाल भी उठाए कि कोई इतनी शानदार नौकरी भला क्यों छोड़ेगा.

Advertisement

लेकिन विमर्श ने एक साल का ब्रेक लिया और यूरोप के अलग-अलग देशों जैसे आइसलैंड, क्रोएशिया और पेरिस की सैर की. उन्होंने माना कि इस यात्रा ने उनके देखने का जरिया पूरी तरह बदल दिया और उन्हें समझ आया कि पेशेवर कामयाबी के अलावा भी जिंदगी में संतुलन कितना जरूरी है.

निफ्ट से IIM तक का शानदार सफर
फैशन, मैनेजमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में विमर्श का करियर बेहद शानदार रहा है. उन्होंने साल 1999 से 2001 के दौरान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी यानी निफ्ट दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया. इसके बाद 2016 से 2017 के दौरान उन्होंने आईआईएम कोलकाता से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई पूरी की.

उन्होंने साल 2001 से 2017 तक ओरिएंट क्राफ्ट कंपनी में करीब 16 साल बिताए और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद तक पहुंचे. इसके बाद उन्होंने पेरिस की एक बड़ी कंपनी में निदेशक के रूप में काम किया. वे 2017 से एटिक साल्ट से भी निदेशक के तौर पर जुड़े रहे हैं.

तजुर्बे के दम पर खड़ा किया नया ब्रांड
फैशन इंडस्ट्री और बिजनेस ऑपरेशन्स का लंबा अनुभव हासिल करने के बाद, विमर्श ने कुशा कपिला के साथ मिलकर 'अंडरनीट' ब्रांड की शुरुआत की. यह ब्रांड आज के दौर के ग्राहकों के हिसाब से शेपवियर और इनरवेयर उत्पाद तैयार करता है.

Advertisement

अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विमर्श राजदान ने यही संदेश दिया है कि कभी-कभी जिंदगी में रफ्तार थामना, प्राथमिकताओं पर दोबारा सोचना और काम के साथ अपनी जिंदगी का सही संतुलन बनाना कितना जरूरी होता है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement